फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The link officer had done ten registries in Jind tehsil.

Jind News: जींद तहसील में लिंक अधिकारी ने की थी दस रजिस्ट्रियां

Sat, 11 Jan 2025 01:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 01:13 PM IST
विज्ञापन
The link officer had done ten registries in Jind tehsil.
जींद। जींद तहसील कार्यालय में जुलाना की तहसीलदार शालिनी लाठर द्वारा रजिस्ट्री करने के मामले में डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने स्पष्टीकरण मांगा है। हालांकि यह मामला एक सप्ताह पहले का है। अब तहसीलदार जुलाना को डीसी के स्पष्टीकरण का जवाब देना होगा।
विज्ञापन

जुलाना की तहसीलदार शालिनी लाठर जींद तहसील की लिंक अधिकारी है। वह जनहित के लंबित कार्योें का देखते हुए लिंक अधिकारी के नाम काम करने का अधिकार रखती हैं। इसके लिए पहले डीआरओ या डीसी से मंजूरी लेनी होती है। डीसी के प्रशासनिक कार्यों के बाहर जाने के कारण लिंक अधिकारी मंजूरी नहीं ले सकी। इसके बावजूद जनहित के कार्य किए। इस पर जींद तहसील के नायब तहसीलदार ने जुलाना तहसीलदार द्वारा की गई रजिस्ट्रियों व अन्य कामों की भी जानकारी मांगी है। जानकारी के अनुसार तीन जनवरी को जुलाना तहसीलदार द्वारा जींद तहसील में 10 रजिस्ट्रियां हुई।
विज्ञापन

जींद के तहसीलदार मनोज कुमार के पद से त्यागपत्र दिया है, लेकिन अभी सेवामुक्त नहीं किया गया है। ऐसे में जुलाना की तहसीलदार शालिनी लाठर को लिंक अधिकारी नियुक्त किया है। इसके तहत शालिनी लाठर तहसीलदार की अनुपस्थिति में जींद तहसील का काम संभालने के लिए तहसील में आई और जनहित के काम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
जल्द दिया जाएगा जवाब
जनहित के कार्यों को देखते हुए उन्होंने जींद तहसील में रजिस्ट्री की थी। वह जींद तहसील की लिंक अधिकारी है। उनके द्वारा किए गए काम को लेकर डीसी ने स्प्ष्टीकर मांगा है। इसका जल्द ही जवाब दिया जाएगा। यह विभागीय मामला है।

शालिनी लाठर, तहसीलदार, जुलाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed