{"_id":"6999fb0d82b4265dd903f83a","slug":"the-life-of-martyr-captain-pawan-khatkar-is-a-source-of-inspiration-dr-rajesh-jind-news-c-199-1-sroh1006-148871-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद कैप्टन पवन खटकड़ का जीवन प्रेरणास्रोत : डाॅ. राजेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद कैप्टन पवन खटकड़ का जीवन प्रेरणास्रोत : डाॅ. राजेश
Sun, 22 Feb 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
21जेएनडी12-शहीद कैप्टन पवन को श्रद्धांजलि देते हुए। स्रोत विवि
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में शहीद कैप्टन पवन की पुण्यतिथि पर शनिवार को विश्वविद्यालय में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया।
कुलसचिव डाॅ. राजेश बंसल ने कहा कि शहीद कैप्टन पवन खटकड़ का जीवन प्रेरणास्रोत है। उन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए प्राणों का बलिदान देकर यह सिद्ध किया कि देशभक्ति केवल शब्दों तक सीमित नही होती बल्कि उसे कर्म और त्याग से सिद्ध किया जाता है।
आज के समय में युवाओं के सामने कई चुनौतियां हैं लेकिन यदि वे शहीदों के जीवन मूल्यों को अपनाएं ृजैसे ईमानदारी, समर्पण, परिश्रम और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखनाकृतो वे न केवल अपने परिवार और समाज बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ा सकते हैं। विश्वविद्यालय परिवार का दायित्व है कि वह विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक उत्तरदायित्व और नैतिक मूल्यों की भावना को सुदृढ़ करे। यही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
कुलगुरु के ओएसडी डाॅ. विजय कुमार ने कहा कि शहीदों के बलिदान का पूरा राष्ट्र ऋणी है। इस अवसर पर कुलगुरु के निजी सचिव सुरेश कुमार, अमित कुमार, डाॅ. अतुल सहारण, राम मोहन, समरजीत कुमार, नवीन मलिक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।