फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The Julana police station in-charge held a meeting with the Sarpanch Association.

Jind News: जुलाना थाना प्रभारी ने सरपंच एसोसिएशन की ली बैठक

Thu, 25 Dec 2025 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The Julana police station in-charge held a meeting with the Sarpanch Association.
25जेएनडी08 : पुलिस थाने में सरपंचों की बैठक लेते थाना प्रभारी। स्रोत प्रशासन
जुलाना। क्षेत्र में बढ़ते अपराध और नशे की समस्या पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से जुलाना थाना प्रभारी विक्रम जोसन ने पुलिस थाने में सरपंच एसोसिएशन की बैठक ली। बैठक में जुलाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सरपंच मौजूद रहे। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, नशा मुक्ति और आपसी समन्वय को मजबूत करना रहा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विक्रम जोसन ने कहा कि यदि किसी भी गांव या क्षेत्र में कोई संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि नजर आती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। समय पर सूचना मिलने से अपराधियों पर शीघ्र कार्रवाई संभव हो पाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज के समय में नशा एक गंभीर समस्या बन चुका है जो न केवल युवा पीढ़ी के भविष्य को अंधकार में धकेल रहा है बल्कि समाज को भी नुकसान पहुंचा रहा है। नशे की लत लगने से युवा धन के साथ-साथ अपने शरीर और स्वास्थ्य को भी बर्बाद कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने सरपंचों से अपील की कि वे अपने-अपने गांवों में युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें और नशा बेचने व सेवन करने वालों पर सामाजिक स्तर पर भी रोक लगाएं।

उन्होंने पशु चोरी, ट्यूबवेल से मोटर चोरी और अन्य चोरी का जिक्र करते हुए कहा कि इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ग्रामीण स्तर पर ठीकरी पहरा लगाया जाए। सामूहिक प्रयास से ही चोरी जैसी घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सकता है। बैठक के दौरान सरपंचों ने भी थाना प्रभारी को आश्वासन दिया कि वे गांवों में हो रही आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखेंगे और पुलिस प्रशासन को हर संभव सहयोग देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed