{"_id":"67a26190176fc9af9208a0c4","slug":"the-issue-of-closing-the-hotel-will-be-raised-in-the-meeting-of-the-grievance-committee-jind-news-c-199-1-sroh1006-129487-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: परिवेदना समिति की बैठक में उठेगा होटल बंद करवाने का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: परिवेदना समिति की बैठक में उठेगा होटल बंद करवाने का मुद्दा
विज्ञापन
04जेएनडी04-होटल बंद करवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे दुकानदार। स्रोत दुकानदार
जींद। छह फरवरी को होने वाली परिवेदना समिति की बैठक में इस बार होटल बंद करवाने का मुद्दा उठेगा। पिछले 168 दिनों से दुकानदार होटल बंद करवाने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। दुकानदारों का आरोप है कि होटल में अनैतिक कार्य किया जाता है। आस पास की कॉलोनियों में इसका गलत असर पड़ रहा है।
दुकानदार सत्यवान प्रजापत, विनोद सैनी, रणबीर रेढू, सुरेश, प्रेम भुक्कल, बादल, सुरेंद्र पांचाल, आकाश ढांडा ने आरोप लगाया है कि नरवाना रोड पर एक व्यक्ति ने छह-सात कमरे बनाकर एक होटल खोल रखा है। आरोप है कि होटल स्वामी अपने यहां अनैतिक कार्य कराता है। इससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है।आसपास की कॉलोनी के लोग भी परेशान हैं। इस मामले में लोगों ने पटियाला चौक स्थित पुलिस चौकी में भी शिकायत दी, लेकिन होटल स्वामी अनैतिक कार्य बंद नहीं कर रहा है।
होटल स्वामी ने सुधरने का किया था वादा
लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद पुलिस के समझाने और समाज के बुद्धिजीवियों के हस्तक्षेप पर होटल मालिक ने अनैतिक कार्य बंद करने का वादा किया था। लेकिन, 3-4 माह बाद फिर से उसी प्रकार की गतिविधियां शुरू कर दी गईं। इसके बाद उन्होंने 13 जून 2024 को पुलिस अधीक्षक को सूचना दी, लेकिन न तो पुलिस मौके पर पहुंची और न मामले में कोई कार्रवाई हुई। इसके बाद लोगों ने 18 जून 2024 को समाधान शिविर में डीसी और एसपी को शिकायत दी। अफसोस अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके विरोध में पिछले छह माह से लोगों का होटल के सामने ही धरना चल रहा है।