फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The investigating officer said, SP sahab, are you carrying your daughter in your pocket, that you went there

Jind News: जांच अधिकारी बोले, एसपी साहब क्या आपकी बेटी को जेब में ले रहे हैं, जो वहां चले गए

Wed, 16 Apr 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 16 Apr 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
The investigating officer said, SP sahab, are you carrying your daughter in your pocket, that you went there
16जेएनडी06-एसपी को शिकायत देने पहुंचा पीडि़त दंपती। संवाद
जींद। प्रवासी दंपती लापता हुई नाबालिग बेटी के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा हैं। घटना के 15 दिन बाद भी नाबालिग बच्ची को पुलिस बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस चौकी में सुनवाई नहीं हो रही है, वहां से वापस भेज दिया जाता है। घटना के छह दिन बाद एसपी से मिलने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं एसपी से मिलने के बाद दंपती को धमकाया गया। जांच अधिकारी बोले, एसपी साहब क्या आपकी बेटी को जेब में ले रहे हैं, जो वहां चले गए। अब 8 दिन बीतने के बाद भी बच्ची को कोई सुराग नहीं लगा है। दंपती ने बुधवार को एसपी से मिलकर उनकी बच्ची को ढूंढने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


भिवानी रोड न्यूज श्याम नगर निवासी रामप्रताप ने बताया कि वह मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं और कई सालों से भिवानी रोड पर रहते हैं। वह दोनों पति-पत्नी एक कूलर फैक्टरी में काम करते हैं। तीन अप्रैल को उनकी नाबालिग बेटी अचानक घर से चली गई। पता चलने पर उसे कई जगह ढूंढा, लेकिन कहीं भी उसका सुराग नहीं लगा। चार अप्रैल को उन्होंने रोहतक रोड पुलिस चौकी में शिकायत दी। शिकायत में आरोप लगाया कि फैक्टरी में ही काम करने वाला राकेश नामक युवक उनकी बेटी को ले गया है, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की। इसके बाद वह आठ अप्रैल को एसपी राजेश कुमार से मिले। इस पर एसपी ने उन्हें आश्वासन देकर पुलिस चौकी भेज दिया। आरोप लगाया कि जब वह पुलिस चौकी में गए। एसपी से मिलने के बाद चौकी में पांच दिन बाद उनकी शिकायत पर एफआईआर तो दर्ज कर ली, लेकिन जांच अधिकारी एएसआई राजेश कुमार ने धमकाया और कहा कि एसपी साहब क्या आपकी बेटी को जेब में ले रहे थे, जो तुम वहां चले गए।
विज्ञापन




अब तक नहीं लगा किशोरी का सुराग

पीड़ित दंपती ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शिकायत देने के छह दिन बाद एफआईआर दर्ज की। अब शिकायत दर्ज के 9 दिन बीतने के बाद भी उनकी बच्ची को ढूंढा नहीं है, जबकि उन्होंने बच्ची को ले जाने के आरोपी तक का नाम बता दिया है। अब पुलिस उनकी बच्ची को ढूंढने में लापरवाही बरत रही है। आरोप है कि पुलिस अभी तक इस मामले में कॉल डिटेल तक भी नहीं निकलवा पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




9 अप्रैल को एफआईआर दर्ज कर ली थी। लड़की को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं। जो उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं, वह बेबुनियाद हैं। उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा। पुलिस जल्द ही लड़की को ढूंढ लेगी।

-राजेश कुमार, जांच अधिकारी, पुलिस चौकी, रोहतक रोड, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed