फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The increase in the price of cooking gas has put a heavy burden on the common man: Randeep Surjewala

रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से आमजन पर पड़ा भारी बोझ : रणदीप सुरजेवाला

Mon, 09 Mar 2026 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 09 Mar 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
The increase in the price of cooking gas has put a heavy burden on the common man: Randeep Surjewala
08जेएनडी17: कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए रणदीप सिंह सुरजेवाला। स्रोत कार्यकर्ता।
नरवाना। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रणदीप सुरजेवाला ने रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की निंदा करते हुए कहा है कि इससे आमजन पर भारी बोझ पड़ गया है। उन्होंने रविवार को अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कहा कि मोदी सरकार आमजन के जरूरत की वस्तुओं से दूर कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये और व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर में 115 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। इससे आम जनता पर महंगाई का बोझ और बढ़ गया है। केंद्र सरकार पहले दावा करती रही कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है, ऐसे में अचानक कीमतों में वृद्धि समझ से परे है।
विज्ञापन

भारी टैक्स, बढ़ती बिजली दरें और टोल टैक्स के कारण पहले ही जनता महंगाई से जूझ रही हैं। वहीं गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्ग की परेशानी और बढ़ गई है। सुरजेवाला ने हरियाणा की भाजपा सरकार को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि प्रदेश की नायब सैनी सरकार ने बजट में जनहित की योजनाओं पर कुठाराघात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में प्रदेश पर कर्ज में भारी वृद्धि हुई है। वर्ष 2014-15 में जहां हरियाणा पर कुल कर्ज 70,925 करोड़ रुपये था, वहीं 2026-27 तक यह बढ़कर लगभग 3,94,551 करोड़ रुपये हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बजट में बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों की पेंशन योजनाओं में भी कटौती की गई है।

बुजुर्ग सम्मान पेंशन योजना का बजट घटाया गया है जबकि विधवा व बेसहारा महिलाओं के लिए आवंटित राशि में भी कमी की गई है। सरकारी विभागों में लाखों पद खाली पड़े हैं और युवाओं को स्थाई रोजगार नहीं मिल रहा। इसके साथ ही सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षकों व प्राचार्यो के कई पद खाली हैं। इससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed