{"_id":"6a4154aaecd3347aef02844b","slug":"the-hydrogen-train-ran-at-a-speed-of-120-km-to-kharanti-station-jind-news-c-199-1-sroh1006-155856-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: खरैंटी स्टेशन तक 120 किमी. रफ्तार से दौड़ी हाइड्रोजन ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: खरैंटी स्टेशन तक 120 किमी. रफ्तार से दौड़ी हाइड्रोजन ट्रेन
विज्ञापन
फोटो 28जेएनडी13-रेलवे जंक्शन पर खड़ी हाइड्रोजन ट्रेन। संवाद
जींद। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रविवार को खरैंटी स्टेशन तक 120 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी। इसके बाद वापस जींद लौट आई। हाइड्रोजन ट्रेन सुबह 10 बजे जींद से रवाना हुई और करीब आधे घंटे में खरैंटी स्टेशन पहुंच गई। यहां ट्रेन को एक घंटे तक रोका गया। इसके बाद इसे वापस जींद के लिए चलाया गया, जहां यह दोपहर 12:10 बजे जंक्शन पर पहुंची।
रविवार को पूरा हाई-स्पीड ट्रायल नहीं हो पाया क्योंकि कुछ तकनीकी खामियां सामने आईं। इसलिए सिर्फ जींद से खरैंटी के बीच ही परीक्षण किया गया। ट्रायल से पहले ट्रेन की वायरिंग, प्लेटिंग और अन्य तकनीकी सिस्टम की जांच की गई ताकि आगे बिना दिक्कत परीक्षण किया जा सके।
अब सोमवार को जींद, सोनीपत और दिल्ली के बीच हाई-स्पीड ट्रायल किया जाएगा। इस दौरान ट्रेन को अलग-अलग स्पीड पर चलाकर उसके इंजन, ब्रेकिंग सिस्टम और कंट्रोल सिस्टम की जांच होगी।
विज्ञापन
अगर यह ट्रेन सभी मानकों पर सफल रहती है तो इसके नियमित संचालन की मंजूरी मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। 15 दिन तक चलने वाले ट्रायल की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी जिसके आधार पर आगे का फैसला लिया जाएगा।