फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The HPSC chairman's statement is an insult to the youth and scholars of the state.

Jind News: एचपीएससी अध्यक्ष का बयान प्रदेश के युवाओं और विद्वानों का अपमान

Sun, 11 Jan 2026 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 11 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
The HPSC chairman's statement is an insult to the youth and scholars of the state.
10जेएनडी17: विजेंद्र रेढू।
जींद। इंडियन नेशनल लोकदल के जिला अध्यक्ष विजेंद्र रेढू ने एचपीएससी अध्यक्ष द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर के अभ्यर्थियों के प्रति की गई टिप्पणी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि दिसंबर में घोषित असिस्टेंट प्रोफेसर के परीक्षा परिणाम की रिवैल्यूएशन की मांग को लेकर जब छात्र संवैधानिक तरीके से बोर्ड अध्यक्ष से मिलने पहुंचे, तो उनका अपमान किया गया।
विज्ञापन

रेढू ने कहा कि बोर्ड अध्यक्ष का यह कहना कि हरियाणा की यूनिवर्सिटीज इस स्तर के विद्यार्थी तैयार नहीं करतीं या यहां रिसर्च का स्टैंडर्ड नहीं है, बेहद शर्मनाक है। नेट, जेआरएफ और डिग्रियां हासिल करने वाले शोधार्थियों के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग उनके संघर्ष का अपमान है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि ऐसे व्यक्ति को तुरंत पद से हटाया जाए जिसे हरियाणा की संस्कृति और युवाओं की योग्यता पर भरोसा नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा में विद्वानों की कमी नहीं है। किसी ऐसे व्यक्ति को यह जिम्मेदारी दी जाए जो युवाओं के सम्मान को समझता हो। हम मांग करते हैं की बोर्ड अध्यक्ष को तुरंत बदला जाए। हरियाणा प्रदेश में एक से एक बड़ा विद्वान व्यक्ति है सरकार ऐसे व्यक्ति को मौका देने का काम करें जो हरियाणा की संस्कृति सभ्यता और युवाओं को समझते हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed