{"_id":"6660be926288939ddb0e9e94","slug":"the-heat-is-still-troublingthe-temperature-is-not-decreasing-jind-news-c-199-1-sroh1007-118020-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अभी भी सता रही गर्मी...तापमान में नहीं हो रही कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अभी भी सता रही गर्मी...तापमान में नहीं हो रही कमी
Thu, 06 Jun 2024 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 06 Jun 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
05जेएनडी41 : दोपहर के समय तेज गर्मी के बीच कॉलेज से अपने घर की तरफ जाती छात्राएं। संवाद
जींद। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते परिवर्तनशील हुआ मौसम दिनभर करवट लेता रहा। इसके बाद भी भीषण गर्मी और पूर्व की तरफ से चली गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को परेशान रखा। बुधवार को अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जबकि हवा में नमी की मात्रा 25 प्रतिशत रही।
वहीं गर्मी कम नहीं हो रही, इसी कारण नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस समय उल्टी, दस्त तथा बुखार के मरीज सामने आ रहे हैं। बुधवार को दिन का आगाज मौसम के गर्म मिजाज के साथ हुआ। दिन चढ़ने के साथ हवा गर्म और तेज हो गई। इसके साथ धूल भी उड़ने लगी। दोपहर तक हवा की गति थोड़ी कम हुई तो लू से लोग परेशान होने लगे। इसका जनजीवन पर साफ असर देखने को मिला।
सड़कों और बाजार में बहुत कम आवागमन देखने को मिला। लोग अपने घरों में दुबके रहे। शाम को आकाश में बादलवाई भी देखने को मिली। जेठ माह अच्छा खासा तप रहा है। गर्मी ने इस बार कोई कसर नहीं छोड़ी है। जून के अंत तक मानसून आने की संभावना है। पनीरी तैयार करने का अच्छा समय है। किसानों से जो फसले बीजी हुई हैं। उनमें शाम को सिंचाई करें। विशेषकर सब्जियां, जिनके गर्मी में झुलसने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
बॉक्स
उल्टी, दस्त व बुखार से हो रहे पीड़ित
बुधवार को नागरिक अस्पताल में 400 के आसपास मरीज ऐसे आए, जिनको उल्टी, दस्त व बुखार की शिकायत थी। गर्मी व लू लगने के कारण मरीजों को अस्पताल में भी दाखिल करना पड़ रहा है। ऐसे में चिकित्सकों ने बारिश होने तक गर्मी से बचने की सलाह दी है। अस्पताल में बच्चे भी बीमार होकर आ रहे हैं।
वर्जन
मौसम परिवर्तशील बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में थोड़ा बहुत उतार चढ़ा बना रहेगा। फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। आंशिक बादलवाई होने के कारण रात को भी तापमान कम नहीं हो रहा है। तेज हवा के साथ धूल भी उड़ सकती है। आमतौर पर मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।-डॉ. राजेश कुमार, मौसम वैज्ञानिक
फोटो कैप्शन