{"_id":"66426427fe9571f2190f88f6","slug":"the-happy-faces-of-the-students-after-seeing-the-exam-results-jind-news-c-199-1-jnd1001-117034-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: परीक्षा परिणाम देखकर विद्यार्थियों के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: परीक्षा परिणाम देखकर विद्यार्थियों के खिले चेहरे
Tue, 14 May 2024 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 14 May 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
13जेएनडी14: छात्रा दीक्षा। संवाद
जींद। सीबीएसई के सोमवार को घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में इंडस पब्लिक स्कूल की कॉमर्स संकाय की छात्रा दीक्षा ने 98.4 प्रतिषत अंक प्राप्त किया। इसी तरह कला संकाय में मौलिमनी और देशहिंद ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्कूल का दावा है कि दोनों का अपने संकाय में जिले में पहला स्थान है। नॉन-मेडिकल संकाय में लक्षित मलिक ने 95.6 प्रतिशत अंक हासिल किया। लक्षित मलिक का एनडीए में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हो चुका है।
स्कूल की प्राचार्य अरुणा शर्मा ने बताया कि स्कूल के 281 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 23 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 59 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, 199 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया। विषयानुसार 12 विद्यार्थियों ने 100-100 अंक प्राप्त किए। बिजनेस में दीक्षा ने 100 अंक, राजनीति शास्त्र में ऐहसास, मुस्कान और गुनिका ने 100 अंक, भूगोल में गुनिका, सानिया, अमनदीप और देशहिन्द ने 100 अंक, जीव विज्ञान में प्रनल ने 100 अंक, म्यूजिक में मौलिमनी और काफी ने 100 अंक, शारीरिक शिक्षा में मान्या सिंहमार और दीक्षांत ने 100 अंक, पेंटिंग में काव्या ने 100 अंक प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
संस्था के निदेशक सुभाष श्योराण ने विद्यार्थियों, अभिभावकों, अध्यापकों एवं प्राचार्य को बधाई दी। उन्होंने कहा कि धैर्य के साथ परिश्रम और हिम्मत निरंतर सफलता के सूत्र हैं, इसलिए लगातार मेहनत के साथ आगे बढ़कर जीवन में सफलता प्राप्त करनी चाहिए। स्कूल निदेशिका रचना श्योराण ने स्कूल के शानदार परीक्षा परिणाम पर बधाई दी। स्कूल प्राचार्य अरुणा शर्मा ने कहा कि प्रतिभाशाली बच्चों को स्वस्थ वातावरण और श्रेष्ठ मार्गदर्शन उपलब्ध कराना हमारा संकल्प है। उपप्राचार्य प्रवीन कुमार ने कहा कि जीवन में कई परीक्षाएं होती हैं, जो बच्चे सतत परिश्रम करने की आदत डाल लेते हैं तो सफलता उनके कदम चूमती हैं।