Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The groom's brother and sister-in-law died when their uncontrolled car collided with a tree.

Jind News: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई दूल्हे के भाई और भाभी की मौत

Fri, 05 Dec 2025 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The groom's brother and sister-in-law died when their uncontrolled car collided with a tree.
04जेएनडी18-बरवाला मार्ग पर ईंटल खुर्द के पास पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार। स्रोत ग्
जींद। जींद-बरवाला मार्ग पर गांव ईंटल कलां के पास वीरवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दूल्हे के भाई और भाभी की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। कार में सवार 7 माह की बच्ची बच गई। यह लोग बरात में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। बरात करनाल जिले के गांव मूनक से हिसार जिले के गांव सुलखनी गई थी।
विज्ञापन

घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए। करनाल के मूनक निवासी अजय (35), उसकी पत्नी सोनिया (30), सात माह की गुड़िया, फोटोग्राफर सोनू व उसके दो अन्य साथी हिसार जिला के गांव सुलखनी में बारात से शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

जब वह ईंटल कलां के पास पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित हो कर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने अजय और सोनिया को मृत घोषित कर दिया जबकि फोटोग्राफर सोनू व उसके दो अन्य साथियों की गंभीर हालात में पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय के पिता रघुबीर ने पुलिस को बताया कि उसके बड़े बेटे विजय की शादी का बुधवार को गांव सुलखनी मे कार्यक्रम था। वीरवार सुबह बारात विदा होकर घर लौट रही थी और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed