फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The groom is 31 and the bride is just 15

Jind News: दूल्हा 31 का और दुल्हन महज 15

Wed, 09 Apr 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 09 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The groom is 31 and the bride is just 15
जींद। बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय टीम ने कालवा गांव में एक नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई। साथ ही परिजनों को लड़की 18 साल होने से पहले विवाह न करने के लिए चेताया। दूल्हे और दुल्हन की उम्र में करीब 16 वर्ष का अंतर मिला। इस पर परिजनों ने आश्वासन दिया कि अब वह बालिग होने पर ही विवाह करेंगे।
विज्ञापन


बाल विवाह निषेध अधिकारी सुनीता को सूचना मिली थी कि गांव कालवा में एक नाबालिग लड़की की शादी करवाई जा रही है और बारात रोहतक जिले के गांव नांदल से आने वाली है। इस पर कार्रवाई करते हुए रवि लोहान, हवलदार ओमप्रकाश, महिला सिपाही रीना, नीलम, दीपक के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने लड़की के परिवार वालों से लड़की के जन्म से संबंधित कागजात मांगे तो परिजनों ने पहले तो टाल-मटोल करने की कोशिश की और लड़की की उम्र पूरी होने की बात कही, लेकिन जब उनको कार्यालय में बुलाया गया तो लड़की की उम्र मात्र 15 वर्ष मिली वहीं दूल्हे की उम्र 31 वर्ष मिली। टीम सदस्यों ने परिजनों को समझाया कि आपकी लड़की नाबालिग है, इसलिए उसके बालिग होने तक का इंतजार करें, ताकि कोई कानूनी अड़चन न आए। इसके बावजूद भी लड़की की शादी करते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed