फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The goldsmith community is demanding a grant of one crore rupees for the renovation of the Dharamshala (community hall).

Jind News: सुनार धर्मशाला के जीर्णोद्धार के लिए एक करोड़ रुपये के अनुदान की मांग

Mon, 08 Dec 2025 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
The goldsmith community is demanding a grant of one crore rupees for the renovation of the Dharamshala (community hall).
07जेएनडी27: मैढ क्षत्रिय सुनार धर्मशाला समिति की कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेते समिति के सदस् - फोटो : udhampur news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। हरियाणा के ऐतिहासिक एवं धार्मिक गांव रामराय स्थित मैढ़ क्षत्रिय सुनार धर्मशाला समिति की कार्यकारिणी की बैठक समिति के प्रधान पुरुषोत्तम सोनी बडाला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सोनी समाज की प्राचीन धरोहर सुनार धर्मशाला रामराय के जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण करने, समिति की कार्यकारिणी का विस्तार करने व समाज के कल्याण के लिए अन्य बिंदुओं बारे विचार-विमर्श किया गया।
समिति के प्रधान पुरुषोत्तम सोनी एवं मीडिया प्रभारी सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि समिति ने पुरानी धरोहर सुनार धर्मशाला रामराय के जीर्णोद्धार के लिए हरियाणा सरकार से एक करोड़ रुपये के अनुदान की मांग की है ताकि प्राचीन धरोहर को संजोया जा सके। सोनी समाज के हितों के लिए हरियाणा स्वर्ण कला बोर्ड का गठन करने की भी प्रदेश सरकार से मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही रामराय सुनार धर्मशाला समिति की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। इस अवसर पर रिटायर्ड डीआईपीआरओ सुरेंद्र कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष सतीश वर्मा रामराय, राजेश सोनी उर्फ खन्ना, बजरंग, रमेश व सुनहरा मिस्त्री, आकाश सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed