फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The goal is to ensure every child masters basic education by Grade 3.

Jind News: कक्षा तीन तक हर बच्चे को बुनियादी शिक्षा में निपुण बनाना लक्ष्य

Mon, 18 May 2026 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
The goal is to ensure every child masters basic education by Grade 3.
18जेएनडी33: नरवाना में बीपीआईयू की बैठक में मौजूद डीईईओ महेंद्र सिंह और एफएल एन राजेश व​शिष्ठ।
जींद। खंड नरवाना में ब्लॉक पीरियोडिक इंस्पेक्शन यूनिट बीपीआईयू की बैठक सोमवार को हुई। इसका मुख्य उद्देश्य खंड स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना, क्लास रेडिनेस प्रोग्राम की प्रगति को जांचना, स्किल पास बुक की स्थिति, एफएलएन विजिट की रिपोर्ट और बच्चों के लर्निंग लेवल की विस्तृत समीक्षा करना रहा।
विज्ञापन

बैठक में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला समन्वयक एफएलएन फाउंडेशन लर्निंग एंड न्यूमरेसी राजेश वशिष्ठ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
बैठक की शुरुआत में खंड शिक्षा अधिकारी बीईओ संतोष ने खंड नरवाना की वर्तमान शैक्षणिक स्थिति का पूरा ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि खंड के सभी सरकारी विद्यालयों में क्लास रेडिनेस प्रोग्राम को बेहद सुचारू और प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है। शिक्षकों को इस कार्यक्रम के बेहतरीन क्रियान्वयन के लिए समय-समय पर विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक कॉर्डिनेटर एफएलएन कुसुम ने फील्ड विजिट की विस्तृत रिपोर्ट और स्किल पास बुक रिपोर्ट पेश की, जिसमें बच्चों की विभिन्न दक्षताओं की प्रगति का विवरण दिया गया था। उन्होंने बताया कि विभिन्न विद्यालयों में नियमित विजिट कर शिक्षकों को निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक राजेश वशिष्ठ ने कहा कि एफएलएन मिशन के तहत हमारा संकल्प है कि प्रत्येक बच्चे को कक्षा तीसरी तक पढ़ने-लिखने और बुनियादी गणित की पूरी दक्षता हासिल हो।

उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे बच्चों की स्किल पास बुक को पूरी ईमानदारी व नियमित रूप से अपडेट करें और उनके सीखने के स्तर पर विशेष ध्यान दें। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने सभी को निर्देश दिए कि एफएलएन विजिट की रिपोर्ट समय पर भेजी जाए और कमियों को तुरंत दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed