फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The girl's consensual relationship with a relative became the reason for the animosity

Jind News: युवती का रिश्तेदार के साथ सहमति संबंध में रहना बना रंजिश का कारण

Tue, 24 Jun 2025 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
The girl's consensual relationship with a relative became the reason for the animosity
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। भिड़ताना गांव में सोमवार रात को 62 वर्षीय वृद्ध की लाठी-डंडों और तेजधार हथियारों से की गई हत्या का कारण तीन साल पुरानी रंजिश थी। तीन साल से दोनों परिवारों के बीच रंजिश चली आ रही थी, जिसके कारण एक व्यक्ति को अपनी जान से हाथा धोना पड़ा।


भिड़ताना में चरण सिंह, लीलू, नरेश, रामनिवास और जयभगवान भाई है। इनमें से नरेश और जयभगवान के अलावा अन्य की मौत हो चुकी है। जयभगवान की पत्नी भी तलाक लेकर परिवार से अलग रहती है। जयभगवान की लड़की तीन साल पहले मृतक के बेटे अनिल के साले के साथ सहमति संबंध में रहने लगी थी।
विज्ञापन




इसको लेकर दोनों पक्षों को एतराज था। पीड़ित पक्ष ने आरोपी पक्ष के लोगों को इस बारे बताया भी था। पीड़ित पक्ष ने समझाया था कि लड़की की इज्जत दोनों परिवारों की है। इसलिए अपनी लड़की को वहां मत जाने दो, लेकिन उसके बावजूद भी वह लड़की नहीं मानी और वहीं रहने लगी। इससे दोनों परिवारों में रंजिश पैदा हो गई। तीन महीने पहले लड़की की मां उसे अपने साथ ले गई। इसके बाद उसने वहां अपनी बेटी की शादी उसकी लड़के से करवा दी, जिसके साथ वह आपसी सहमति से रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

महीना पहले भी हुई था दोनों परिवारों का झगड़ा
एक महीने पहले भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। उस समय दोनों पक्षों के बीच झगड़े को पंचायत ने शांत करवा दिया था। सोमवार को दिन में भी दोनों पक्ष के बीच कहासुनी हुई थी। मृतक रणधीर अपने पशुओं को पानी पिलाने के लिए गया था। वहां पर आरोपी पक्ष के नरेश और राजेश ने झगड़ा कर लिया। उस समय ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करवा दिया था। इसके बाद मृतक रणधीर घर आ गया था और परिजनों को मामले से अवगत करवाया था। इसके बाद शाम को मृतक के बेटे और आरोपियों का भी झगड़ा हो गया था।



बॉक्स



रात को था हमले का अंदेशा



आरोपियों की तरफ से रात को पीड़ित पक्ष को हमले का अंदेशा था। इसलिए पीड़ित पक्ष ने महिलाओं और बच्चों को रणधीर के भाई सूबेदार रणबीर के घर सोने के लिए भेज दिए थे। सूबेदार रणबीर का घर गांव से बाहर है, जबकि मृतक रणधीर का मकान आरोपियों के घरों के पास है। देर रात करीब 11 बजे पीड़ित पक्ष अपने मकान में सो रहा था, तभी नरेश उर्फ नेशा, राजेश उर्फ भालू ने बाहर से 10-12 बदमाश बुलाकर लाया और उन्होंने रणधीर के घर में जाकर हमला कर दिया।




वर्जन



इस मामले में सीआईए सफीदों, सीआईए जींद और डिटेक्टिव स्टाफ की टीम गठित की है। यह टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



--अनिल कुमार, पीआरओ, एसपी जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed