{"_id":"698b802c2bc29b86350e6c47","slug":"the-girl-students-brought-laurels-to-the-college-by-their-success-in-net-jind-news-c-199-1-jnd1010-148320-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: छात्राओं ने नेट में सफलता से महाविद्यालय का नाम रोशन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: छात्राओं ने नेट में सफलता से महाविद्यालय का नाम रोशन किया
Wed, 11 Feb 2026 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
10जेएनडी20: छात्राओं को सम्मानित करते हुए कॉलेज स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान।
- फोटो : दिल्ली हादसे में गिरफ्तार योगेश की मां से मुलाकात को पहुंचा आप का प्रतिनिधि मंडल। स्रोतः आप
नरवाना। सनातन धर्म महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने यूजीसी नेट में सफलता प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। कॉमर्स विषय से दीपिका और रिंकी ने परीक्षा में सफलता हासिल की है।
दीपिका ने यूजीसी नेट उत्तीर्ण की, जबकि रिंकी ने पीएचडी एंट्रेंस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर महाविद्यालय की उपलब्धियों में नया अध्याय जोड़ा। उल्लेखनीय है कि दीपिका ने पहले एम कॉम प्रथम वर्ष में नेट पास की थी और अब एमकॉम द्वितीय वर्ष में दूसरी बार नेट उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
प्राचार्या डॉ. अंजना लोहान ने छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
सफल छात्राओं ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही यह मुकाम हासिल हो सका। इस अवसर पर प्रबंधन समिति के प्रधान सुरेश सिंघल, उप-प्रधान राजकुमार गोयल और महासचिव जियालाल गोयल मौजूद रहे।