फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The girl giving the paper of the village secretary was caught with an answer key

ग्राम सचिव का पेपर दे रही युवती को आंसर की के साथ पकड़ा

Sun, 10 Jan 2021 11:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
The girl giving the paper of the village secretary was caught with an answer key
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा रविवार को ली गई ग्राम सचिव की परीक्षा के दौरान राजकीय उच्च विद्यालय बाल आश्रम स्कूल जींद में उड़नदस्ते ने एक महिला अभ्यर्थी को आंसर की के पकड़ा है। देर शाम को परीक्षा केंद्र अधीक्षक की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने युवती के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। छात्रा के पास से बरामद हुई आंसर की का मिलान डी प्रश्नपत्र की ‘की’ से मिलान किया जा रहा है। इसके बाद ही असलियत का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन

राजकीय उच्च विद्यालय बाल आश्रम स्कूल में ग्राम सचिव पद को लेकर रविवार को दोपहर के सत्र की परीक्षा चल रही थी। तभी एक महिला अभ्यर्थी बार-बार अपनी पैंट की बेल्ट के पास हाथ लगा रही थी। परीक्षा खत्म होने से महज पांच मिनट पहले उसकी यह गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई।
विज्ञापन

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने तुरंत इसकी जानकारी उड़नदस्ते को दी। सूचना मिलने पर एचएसएससी उड़नदस्ते के अधिकारी कर्मबीर सिंह सेंटर पर पहुंचे और छात्रा की तलाशी ली। उसके पास से 90 प्रश्नों की एक आंसर की की पर्ची बरामद हुई। आंसर की के कोने पर डी लिखा हुआ था। हालांकि महिला अभ्यर्थी के प्रश्नपत्र का कोड जे था। काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। उड़नदस्ते के कर्मबीर ने देर शाम तक छात्रा से परीक्षा केंद्र के कमरे में ही महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में पूछताछ की। इस दौरान छात्रा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। जिस पर सेंटर अधीक्षक सोहनलाल द्वारा मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत पर महिला अभ्यर्थी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। महिला से पूछताछ की जा रही है। महिला अभ्यर्थी गांव हाट की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी जितेंद्र खटकड़ ने बताया कि अभ्यर्थी के पास से आंसर की बरामद हुई है। उसके कोने में डी लिखा हुआ है। अभ्यर्थी का प्रश्नपत्र जे कोड का था। अभ्यर्थी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही खुलासा हो सकेगा कि आंसर की कहां तक सही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed