फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The Food Safety Department team collected two samples of vegetable ghee from Keshav Trading Company

Jind News: केशव ट्रेडिंग कंपनी से वनस्पति घी के खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिए दो सैंपल

Mon, 13 Oct 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 13 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The Food Safety Department team collected two samples of vegetable ghee from Keshav Trading Company
12जेएनडी30: खाद्य सुरक्षा विभाग को गोदाम में मिला वनस्पति घी व रखे प्ला​स्टिक के ड्रम। स्रो त :
जींद। त्योहारी सीजन के चलते जगह-जगह मिठाइयां बन रही हैं। इसमें किस तरह का घी प्रयोग किया जा रहा है। इसकी गुणवत्ता की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम अलर्ट है। इसके चलते शहर के रोहतक रोड पर वनस्पति घी की केशव ट्रेडिंग कंपनी पर जांच कर दो सैंपल लिए। यहां पर 265.500 किलोग्राम वनस्पति घी बरामद हुआ।
विज्ञापन

जिलावासियों की सेहत के साथ खिलवाड़ न हो इसके लिए मिठाई, दूध, पनीर, घी, खोया समेत अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जा रहे हैं। केशव ट्रेडिंग कंपनी पर शनिवार को विभाग ने कार्रवाई की थी। उस समय दुकान पर मालिक नहीं मिला तो विभाग की टीम ने मालिक को नोटिस देकर बुलाया था और जांच के लिए दुकान को सील कर दिया था।
विज्ञापन

रविवार को विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से टीम ने गोदाम पर जांच की तो वहां पर वनस्पति घी बरामद हुआ। इसके दो सैंपल लिए गए। इनको जांच के लिए लैब में भेजा गया है। इसके अलावा गोदाम में खाली ड्रम भी बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें वनस्पति घी को भरकर रखा जा रहा था। जहां से रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। केशव ट्रेडिंग कंपनी के मालिक कृष्ण की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी गई। शहर थाना पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

पनीर,पेठा और खोया के लिए सैंपल
दो दिन पहले भी पिल्लूखेड़ा व सफीदों में विभाग की टीम ने कार्रवाई की थी। इसमें सफीदों व पिल्लूखेड़ा से सात सैंपल नकली घी के लिए। इसमें दोनों स्थानों से 1388 लीटर नकली घी बरामद किया था। इसके अलावा भी पहले घी, पनीर, पेठा, खोया के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में पहुंचवाया है। फिलहाल इनकी रिपोर्ट नहीं मिली।
नकली घी की खेप के तार दिल्ली तक जुड़े
जींद में तैयार होने वाले नकली घी की खेप के तार दिल्ली तक जुड़े है। पिछले लगभग 20 दिन पहले क्राइम ब्रांच ने रोहिणी के बुध विहार में एक गोदाम पर छापा मारकर 2,000 लीटर नकली घी जब्त किया था। पुलिस ने इस मामले में राकेश गर्ग नाम के एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। इस जांच में खुलासा हुआ है था कि नकली घी जींद में बनाया जा रहा था।

छोटे अक्षरों में रैपर पर लिखा है कि यह घी नहीं है
गोदाम के मालिक ने कानून से बचने के लिए छोटे-छोटे अक्षरों में अपने रैपर पर लिखा है कि यह घी नहीं है और इसे पूजा और हवन सामग्री में प्रयोग किया जा सकता है। खाने में प्रयोग नहीं किया जा सकता। डब्बे पर मार्का के साथ-साथ प्रीमियम क्वालिटी लिखा हुआ है जो लोगों को देसी घी होने का संकेत देता है।


जिले में मिठाई और घी की गुणवत्ता को लेकर कोई समझौता नहीं होगा। निम्न स्तर और मिलावटी खाद्य सामग्री रखने वालों की जांच के लिए लगातार कार्रवाई की जाएगी। अगर आमजन को भी पता चले की कहीं पर मिलावटी व नकली खाद्य सामग्री तैयार की जा रही है। उसकी शिकायत देकर कार्रवाई करवा सकते हैं। रविवार को शहर के केशव ट्रेडिंग कंपनी से 265.500 किलोग्राम वनस्पति घी बरामद कर दो सैंपल लिए गए हैं।
--योगेश कादयान, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी।

12जेएनडी30: खाद्य सुरक्षा विभाग को गोदाम में मिला वनस्पति घी व रखे प्लास्टिक के ड्रम। स्रो त :

12जेएनडी30: खाद्य सुरक्षा विभाग को गोदाम में मिला वनस्पति घी व रखे प्लास्टिक के ड्रम। स्रो त :

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article