{"_id":"697a4e6b9ef32a617e01a382","slug":"the-fish-died-in-the-lake-due-to-excessive-ammonia-levels-jind-news-c-199-1-sroh1009-147662-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सरोवर में अमोनिया की अधिकता से मरीं मछलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सरोवर में अमोनिया की अधिकता से मरीं मछलियां
विज्ञापन
28जेएनडी39: नागक्षेत्र सरोवर से मरी हुई मछलियां निकालता पालिका कर्मी। स्रोत : श्रद्धालु
जींद। सफीदों के महाभारतकालीन नागक्षेत्र सरोवर में अब तक 100 से 120 मछलियों की मौत हो चुकी है। मत्सय विभाग की ओर से भेजे गए सरोवर के पानी की रिपोर्ट आ गई है। सप्ताह बाद आई रिपोर्ट में अमोनिया की मात्रा ज्यादा पाई गई है जोकि ओवरफीडिंग के कारण अमोनिया बनता है।
बुधवार को फिर से नागक्षेत्र सरोवर के पानी का सैंपल लिया गया है। इसे जांच के लिए हिसार व कुरुक्षेत्र प्रयोगशाला में भेजा गया है। सरोवर के पानी से बदबू आ रही है। मरीं हुई मछलियों को निकालने में नगर पालिका के कर्मचारी लगे हुए हैं।
डीएफओ सुरेंद्र ठुकराल ने बताया कि सरोवर के पानी के सैंपल हिसार भेजे गए थे जिसमें पानी में अधिक मात्रा में अमोनिया आया है। जोकि ओवर फीडिंग की कारण बनता है। जब किसी तालाब में अधिक मात्रा में फीड डाला जाता है तो वह नीचे तली में चला जाता है और धीरे-धीरे वह सड़ना शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
इसके बाद पानी से ऑक्सीजन की मात्रा खत्म हो जाती है और मछलियां मरनी शुरू हो जाती हैं। समाधान के लिए शहर के लोगों ने फिलहाल फीड डालना बंद करना होगा।