फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The first merit list will be taken today, fees will have to be deposited by August 16

आज लगेगी पहली मेरिट लिस्ट, 16 अगस्त तक जमा करानी होगी फीस

Fri, 12 Aug 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The first merit list will be taken today, fees will have to be deposited by August 16
राजकीय महिला महाविद्यालय में जानकारी लेने पहुंचीं छात्राएं। संवाद - फोटो : Jind
जींद। यूजी कोर्स में ऑनलाइन आवेदन की समयावधि पूरी होने के बाद अब शुक्रवार को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। एक अगस्त से शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान जिलेभर के 17 कालेजों में लगभग साढ़े दस हजार सीटों पर साढ़े 18 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन के लिए आठ दिन मिले थे। विद्यार्थियों के आवेदन की संख्या को देखते हुए कॉलेज प्रबंधन कमेटी व विद्यार्थियों द्वारा आवेदन की तारीख को आगे बढ़ाए जाने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन शेड्यूल में बदलाव को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा कोई निर्देश नहीं जारी किए गए। जिसके बाद अब शुक्रवार को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन

जिन विद्यार्थियों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में आएगा उनके पास फ ीस जमा करवाने के लिए 16 अगस्त का समय रहेगा। इसके बाद बची हुई सीटों के लिए 19 अगस्त को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिन विद्यार्थियों का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में आएगा उनके पास फ ीस जमा करवाने को लेकर 23 अगस्त तक का समय रहेगा। वहीं फि जिकल काउंसलिंग के लिए उच्चर शिक्षा विभाग द्वारा 26 अगस्त को दोबारा से पोर्टल खोला जा सकता है। वहीं 22 अगस्त से विद्यार्थियों की पढ़ाई का नया सत्र शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

दाखिले के लिए रहेगी मारामारी
जिले के 15 कालेजों में साढ़े दस हजार सीटों पर लगभग 18 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। विद्यार्थियों द्वारा सबसे ज्यादा आवेदन बीए संकाय में किए गए हैं। निर्धारित सीटों पर आए ज्यादा आवेदनों के चलते कालेजों में दाखिले को लेकर मारामारी रहेगी। ऐसे में मेरिट लिस्ट भी काफी ऊंची रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूजी कोर्स में दाखिले को लेकर आज प्रथम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिन विद्यार्थियों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में आएगा, उनके पास फीस जमा करवाने को लेकर 16 अगस्त तक का समय रहेगा। इसके बाद बची हुई सीटों के लिए दूसरी लिस्ट जारी की जाएगी। विद्यार्थियों के दस्तावजों सत्यापन का कार्य भी पूरा हो चुका है।
-शीला दहिया प्राचार्य राजकीय पीजी कालेज जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed