फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The female students were encouraged to join national service.

Jind News: छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया

Fri, 02 Jan 2026 01:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
The female students were encouraged to join national service.
नरवाना। नव वर्ष पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दनौदा में सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का शुभारंभ हुआ। प्राचार्य शमशेर नैन ने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान व पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

रसायन शास्त्र की प्रवक्ता अंजु ने आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना और नशा मुक्ति के विषय में जानकारी देते हुए छात्राओं को जागरूक किया। शिविर की प्रभारी संस्कृत प्रवक्ता संतोष देवी ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए सात दिवसीय शिविर के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही एनएसएस स्वयंसेविकाओं को श्रमदान, अनुशासन और निस्वार्थ सेवा भाव का महत्व बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed