{"_id":"696bd6b5c4a903a91901f225","slug":"the-farmers-gave-the-land-to-the-panchayat-to-widen-the-road-jind-news-c-199-1-sroh1009-147116-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: किसानों ने रास्ते को चौड़ा करने के लिए जमीन पंचायत को दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: किसानों ने रास्ते को चौड़ा करने के लिए जमीन पंचायत को दी
Sun, 18 Jan 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
17जेएनडी02: सिंहपुरा गांव का मुख्य रास्ता जिसकी चौड़ाई बढ़ाई गई। संवाद
जींद। प्रदेश में जहां लोग पंचायत की जमीन पर कब्जा करने से बाज नहीं आ रही वहीं प्रदेश में एक पंचायत ऐसी भी है जिसने गांव के लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए मुख्य रास्ते के लिए किसानों से ही उनकी जमीन को दान कराया और समस्या का समाधान हो गया।
सफीदों क्षेत्र के गांव सिंहपुरा के किसानों से प्रदेश के किसानों समेत लोगों को सीख लेनी चाहिए। गांव की सरपंच राजबाला के पति मनोज बराड़ ने बताया कि गांव में आने वाली मुख्य रास्ते की चौड़ाई कम होने के कारण ग्रामीणों व वाहन चालकों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
अब तक किसी भी सरपंच ने इस रास्ते की चौड़ाई बढ़ाने की तरफ ध्यान नहीं दिया। उन्होंने रास्ते के साथ लगती जमीन के मालिकों से बैठक कर जमीन दिए जाने की बात रखी वहीं किसानों ने उनकी बात मानकर रास्ते को चौड़ा करने के लिए अपनी जमीन पंचायत को दान कर दी। सभी किसानों ने दो-दो फिट जगह देकर के रास्ते का चौड़ीकरण करवाने का काम किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पहले रास्ता 16.5 फिट का था जो अब बढ़कर 20.05 फिट हो गया है। गांव में डेरा बाबा हर्षा सिंह गुरुद्वारे में हरियाणा पंजाब दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों से रविवार को श्रद्धालु पहुंचते हैं। रास्ते के दोनों तरफ ट्री गार्ड लगाकर पेड़ लगाए गए हैं। वहीं मुख्य रास्ते पर आठ स्ट्रीट लाइट, वहीं आठ सोलर से जलने वाली स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं।
बाक्स
इन किसानों ने जमीन दी दान
मनोज बराड़ ने बताया कि जिन किसानों ने जमीन को रास्ते के लिए दान किया है। उनमें भूपेंद्र सिंह, राजवीर, विजेंद्र, सतवंत, हवा सिंह, विक्रम, कुलदीप सिंह, रामफल गुलिया, हरदीप सिंह, हरमीत सिंह, कुलविंदर सिंह आदि हैं।
वर्जन
गांव के मुख्य रास्ते की चौड़ाई कम होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी होती थी। अब समस्या नहीं आएगी अन्य गांव की समस्या का भी जल्द समाधान किया जाएगा।-राजबाला, सरपंच