फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The farmers' agitation showed patriotism among the farmers going to Delhi

किसान आंदोलन दिल्ली जाने वाले किसानों में जोश के साथ दिखा देशभक्ति का जज्बा

Sun, 24 Jan 2021 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
The farmers' agitation showed patriotism among the farmers going to Delhi
जींद में नए बाईपास से दिल्ली की ओर जाते किसानों के ट्रैक्टर। अमर उजाला - फोटो : Jind
गणतंत्र दिवस पर किसानों द्वारा दिल्ली में ट्रैक्टर परेड करने के आह्वान पर रविवार को हजारों की संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ दिल्ली रवाना हुए। किसान संगठनों का दावा है कि जिले से रविवार को करीब 12 हजार ट्रैक्टर दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। वहीं खटकड़ और बद्दोवाल टोल पर किसानों का धरना जारी रहा। खटकड़ टोल पर दिल्ली जाने वाले किसानों को तिलक लगाकर रवाना किया गया। दिल्ली जाने वाले किसानों में जोश के साथ-साथ देशभक्ति का जज्बा दिखाई दिया। हर ट्रैक्टर पर किसान संगठनों के साथ-साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी लगाया गया था।
विज्ञापन

रविवार को दिल्ली जाने के लिए जिले के किसानों में खूब जोश दिखाई दिया। जिले के हर गांव से ट्रैक्टर दिल्ली के लिए रवाना हुए। कंडेला, खोखरी, निडाना, पौली, जुलाना, सुदकैन कलां, छात्तर, बड़ौदा, उचाना कलां, दनौदा सहित विभिन्न गांवों से किसान ट्रैक्टर के काफिलों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए। शनिवार की अपेक्षा रविवार को दिल्ली-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैक्टरों के काफिले काफी अधिक रहे। खटकड़ टोल पर रुककर ट्रैक्टर के काफिले दिल्ली की तरफ रवाना हो रहे। किसानों ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर पहली बार लाखों ट्रैक्टर दिल्ली की सड़कों पर परेड करेंगे। इसे पूरा विश्व देखेगा। यह परेड पूरी तरह से शांतिपूर्वक अनुशासन में होगी।
विज्ञापन

दिल्ली में परेड की इजाजत मिलना किसान आंदोलन की पहली जीत : पालवां
कृषि कानूनों को रद्द किए जाने की मांग को लेकर खटकड़ टोल पर किसानों को धरना 30वें दिन में प्रवेश कर गया है। यहां 26 दिसंबर से वाहनों को भी टोल फ्री करवाया गया है। किसान नेता आजाद पालवां ने कहा कि दिल्ली में परेड की इजाजत मिलना किसान आंदोलन की पहली जीत है। 25 जनवरी तक लाखों ट्रैक्टर दिल्ली में पहुंच जाएंगे। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली की सड़कों पर ट्रैक्टरों की परेड को लेकर किसानों में उत्साह है। किसान ट्रैक्टरों के काफिलों के साथ रवाना हो रहे हैं। किसान अपने साथ खाद्य सामग्री भी लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बद्दोवाल टोल से सैकड़ों ट्रैक्टर दिल्ली रवाना
रविवार को बद्दोवाल टोल प्लाजा सहित क्षेत्र के गांवों से सैकड़ों ट्रैैक्टर में सवार होकर महिला और पुरुष किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए। बेलरखां गांव से भी 40 ट्रैक्टर दिल्ली रवाना हुए। इसी प्रकार क्षेत्र के हर गांव से ट्रैक्टरों में किसान लगातार दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। दिल्ली-पटियाला हाईवे पर पूरे दिन ट्रैक्टरों की लाइन लगी रही। बद्दोवाल टोल पर पूर्व आईजी रणबीर शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को कृषि कानूनों को रद्द करे।
चीनी मिल के पास किया किसानों ने ठहराव
वहीं चीनी मिल के पास संयुक्त कर्मचारी मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे लंगर पर पंजाब व नरवाना की ओर से आने वाले हजारों किसान ठहरे। यहां से जलपान लेकर किसान दिल्ली की ओर रवाना हो गए।

प्रशासन में चिंता बरकरार
हालांकि किसानों ने जिला स्तर पर प्रशासन के समानांतर गणतंत्र दिवस मनाने के लिए कोई कार्यक्रम घोषित नहीं किया है, लेकिन प्रशासन में चिंता बरकरार है। इसके चलते शनिवार को डीसी व डीआईजी किसानों के साथ बैठक कर चुके हैं।

दिल्ली किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए बुजुर्ग महिलाओं का आशीर्वाद लेते युवा किसान। संवाद।

दिल्ली किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए बुजुर्ग महिलाओं का आशीर्वाद लेते युवा किसान। संवाद।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed