{"_id":"61a3c197ad4f1662207bbe55","slug":"the-examination-under-rule-134-a-will-be-held-on-december-5-jind-news-rtk6312023137","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम 134-ए के तहत परीक्षा पांच दिसंबर को होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम 134-ए के तहत परीक्षा पांच दिसंबर को होगी
विज्ञापन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जहां होनी है परीक्षा।
- फोटो : Jind
जींद। नियम-134 ए के तहत निजी स्कूलों में दाखिले को लेकर चल रही आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर को पूरी हो गई है। इस साल इसमें परीक्षा के लिए 2669 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। नियम 134-ए की परीक्षा पांच दिसंबर को होगी और जिलेभर में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
शिक्षा विभाग की ओर से अब निजी स्कूलों से आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग परीक्षा को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। वहीं राजकीय स्कूलों से आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के पिछली कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट के आधार पर दाखिल किए जाएंगे। पांच दिसंबर को आयोजित होने वाली स्क्रीनिंग परीक्षा के लिए जिलेभर में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर बाद तीन बजे तक रखा गया है। इसके बाद दस दिसंबर को परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। 13 दिसंबर को पहला ड्रा निकाला जाएगा। ड्रा के आधार पर 15 दिसंबर से लेकर 24 तक दाखिले किए जाएंगे। अगर इसके बाद सीटें खाली बचती हैं तो दूसरे ड्रा की सूचना जारी की जाएगी।
जिले में यहां बनाए गए परीक्षा केंद्र
जिलेभर में नियम 134-ए की परीक्षा के लिए 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें से पांच परीक्षा केंद्र जींद ब्लॉक में व अन्य ब्लॉक में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के लिए जींद में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डिफेंस कॉलोनी स्थित राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बाल आश्रम स्थित राजकीय स्कूल व जंक्शन स्थित राजकीय स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वहीं अलेवा ब्लॉक में राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नगूरां, उचाना ब्लॉक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल उचाना, सफीदों में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जुलाना में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व पिल्लूखेड़ा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
जींद के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सदानंद वत्स ने बताया कि नियम-134 ए के तहत पांच दिसंबर को आयोजित स्क्रीनिंग परीक्षा को लेकर जिलेभर में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। संबंधित बीईओ को परीक्षा की तैयारियों को लेकर निर्देश दिए गए हैं। दस दिसंबर को परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।