फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The entry of people who do not apply the dose of corona vaccine is closed in the mini secretariat and SP office

कोरोना वैक्सीन की डोज नहीं लगाने वाले लोगों का लघु सचिवालय तथा एसपी कार्यालय में प्रवेश बंद

Thu, 23 Dec 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
The entry of people who do not apply the dose of corona vaccine is closed in the mini secretariat and SP office
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक जनवरी से सभी सरकारी कार्यालयों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर बिना वैक्सीन लगवाए आने वाले लोगों के प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। इस निर्णय को जिला प्रशासन ने जींद में वीरवार से ही लागू कर दिया। लघु सचिवालय तथा एसपी ऑफिस में बिना वैक्सीनेशन प्रमाण-पत्र के लोगों का प्रवेश बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

फिलहाल नागरिक अस्पताल, बस स्टैंड तथा रेलवे स्टेशन पर यह आदेश लागू नहीं किए गए हैं। जल्द ही इन स्थानों पर भी यह आदेश लागू किए जाएंगे। पहले दिन लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग कार्यालयों में जाने के लिए मौके पर मौजूद कर्मचारियों की मन्नतें करते देखे गए। इसके अलावा इन स्थानों पर वैक्सीन लगाने की भी व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन लगाने में जिला काफी पीछे हैं।
जिले के 995610 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जानी है। अब तक 780182 लोगों को पहली तथा 457283 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। जिले में 78.5 प्रतिशत लोगों को पहली तथा 46 प्रतिशत को दूसरी डोज लग चुकी है। जिले में पहली डोज लगाने का प्रतिशत भी काफी कम है। दूसरी डोज लगाने के लिए भी लोग काफी कम आगे आ रहे हैं। जिले के शत प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली तथा दूसरी डोज लगाने के लिए ही जिला प्रशासन ने अब यह कदम उठाया है। लघु सचिवालय तथा एसपी कार्यालय में आने वाले लोगों का प्रवेश अब बंद कर दिया है। यहां पर वैक्सीनेशन प्रमाण-पत्र देखकर ही अंदर लोगों को कार्यालयों में जाने दिया जा रहा है। इसके अलावा इन कार्यालयों के प्रवेश द्वार पर ही वैक्सीन लगाने की व्यवस्था भी की जा रही है। धीरे-धीरे जिले के अन्य सार्वजनिक स्थलों रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, नागरिक अस्पताल में भी यही व्यवस्था शुरू की जाएगी। फिलहाल स्वास्थ्य कर्मचारियों की कमी सामने आ रही है। जैसे-जैसे वैक्सीन लगाने के लिए कर्मचारी उपलब्ध होते रहेंगे, सभी जगह यह व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 500 लोग बिना काम करवाए गए वापस
वीरवार को लघु सचिवालय में आने वाले हर व्यक्ति के पास वैक्सीनेशन प्रमाण-पत्र नहीं मिला। इस कारण यहां मौजूद कर्मचारियों ने बिना वैक्सीनेशन प्रमाण-पत्र के आने वाले लोगों को वापस भेज दिया। वीरवार को लगभग 500 लोग ऐसे आए जो बिना अपने कार्य के ही वापस चले गए। पहले दिन लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं लघु सचिवालय में लगभग 400 लोगों ने वैक्सीन लगाई।
13731 लोगों को लगाई वैक्सीन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह ने बताया कि वीरवार को जिले के 13731 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इनमें 4158 को पहली तथा 9573 को दूसरी डोज लगाई गई। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 2692 लोगों को पहली तथा 6303 को दूसरी, 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 974 लोगों को पहली तथा 2113 को दूसरी, 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 492 लोगों को पहली तथा 1157 को दूसरी डोज लगाई गई। पिछले दस दिन से स्वास्थ्य विभाग प्रतिदिन दस हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगा रहा है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी को हर सरकारी कार्यालय के बाहर वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। जिस-जिस कार्यालय में वैक्सीन लगाने की व्यवस्था हो जाएगी, वहां-वहां पर प्रशासन को सूचित कर दिया जाएगा। इसके बाद इन कार्यालयों में बिना वैक्सीन लगवाए आने वाले लोगों का प्रवेश बंद हो जाएगा। नागरिक अस्पताल, बस स्टैंड तथा रेलवे स्टेशन पर भी यह व्यवस्था जल्द हो जाएगी।
-डॉ. जेएस पूनिया, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed