जींद। हरियाणा कर्मचारी महासंघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में हुई। बैठक में हरियाणा कर्मचारी महासंघ की रणनीति, पूर्व में किए गए कामों की समीक्षा, सभी ब्लॉक व तहसीलों की मेंबरशिप व 2026-29 के चुनाव के बारे में चर्चा की गई।
बिजली निगम में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में जो एचएसईबी वर्कर यूनियन का आंदोलन चला हुआ है उसकी समीक्षा की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि या तो निगम मैनेजमेंट ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को समय रहते रद्द करे अन्यथा हरियाणा कर्मचारी महासंघ इस आंदोलन को अपने हाथों में ले लेगा, जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान कृष्ण नैन ने की। संवाद