फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The employees demonstrated solidarity by raising slogans against the government.

Jind News: कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर एकजुटता दिखाई

Wed, 29 Apr 2026 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
The employees demonstrated solidarity by raising slogans against the government.
28जेएनडी15: भूख हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी। संवाद ।
नरवाना। नगर पालिका कर्मचारी संघ के सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन भी क्रमिक भूख हड़ताल जारी रखी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि उनकी मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी एकजुटता दिखाई।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रधान बंटी ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारी अपनी समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है। इसी के विरोध में कर्मचारियों ने भूख हड़ताल का रास्ता अपनाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और 21 दिसंबर 2025 को जारी सरकारी फैसले को लागू करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों को कार्य करते हुए 10 वर्ष से अधिक समय हो चुका है, उन्हें स्थायी किया जाए। इसके अलावा हाल ही में ड्यूटी के दौरान दिवंगत हुए दो फायर कर्मचारियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और शहीद का दर्जा देने की मांग भी प्रमुख रूप से रखी गई। इस दौरान रंजन गौतम, राजू, गुलजारी व राजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed