फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The dream of Ram temple was fulfilled after 500 years of penance: Dinesh Sharma

500 साल की तपस्या से हुआ राम मंदिर का सपना पूरा : दिनेश शर्मा

Sun, 12 Jan 2025 03:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 03:14 AM IST
विज्ञापन
The dream of Ram temple was fulfilled after 500 years of penance: Dinesh Sharma
11जेएनडी14: नागक्षेत्र मंदिर हाल में अखंड श्री रामायण पाठ के समापन अवसर पर उमड़े हुए श्रद्धालु।
सफीदों। अयोध्या में श्रीराम मंदिर स्थापना दिवस को लेकर विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में नगर के नागक्षेत्र सरोवर पर चल रहे अखंड रामायण पाठ का शनिवार को समापन हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष जयदेव माटा ने की। इस अवसर पर वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के जिला सत्संग प्रमुख दिनेश शर्मा व जिला मंत्री प्रमोद गौतम ने शिरकत की। रामायण की आरती करके अखंड पाठ का समापन किया गया। श्रद्धालुओं ने एक स्वर होकर संगीतमय संकीर्तन किया। राम मंदिर निर्माण की पहली वर्षगांठ पर महिलाओं ने बधाई गीत गाए।
विज्ञापन

विहिप के जिला सत्संग प्रमुख दिनेश शर्मा ने कहा कि 500 साल की तपस्या व कार सेवकों के बलिदान के बाद राम मंदिर की स्थापना का सपना पूरा हुआ। राम मंदिर निर्माण का कार्य सिर्फ भक्ति भाव और संकल्प शक्ति से पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि अयोध्या राम मंदिर का सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व है। धार्मिक और राष्ट्रवादी भावनाओं के केंद्र बिंदु राम मंदिर का निर्माण देश की एकता व अखंडता का स्रोत है। यह मंदिर भारत की विविध विरासत और सनातन के अस्तित्व का प्रतीक है। कार्यक्रम के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि संजय बिट्टा, दशहरा कमेटी अध्यक्ष प्रवीन मघान, भाविप के अध्यक्ष डाॅ. नरेश वर्मा, अखिल भारतीय ब्राह्मण संसद के अध्यक्ष संजीव गौत्तम, शिक्षाविद नरेश सिंह बराड़, समाजसेविका उषा बराड़, नागक्षेत्र मंदिर पुजारी यतिंद्र कौशिक, खानसर विद्यापीठ संचालक दीपक कौशिक, एडवोकेट बृजेश्वर अग्रवाल, एडवोकेट जसबीर मलिक, वरिष्ठ नागरिक मित्र मंडल के प्रतिनिधि शंकर दास अरोड़ा, अपना परिवार उपप्रधान होशियार शर्मा, घनश्याम राणा, चेतनदास भाटिया, सतीश शर्मा, राम सिंह नंबरदार, मातृशक्ति रोहतक विभाग अध्यक्ष दर्शना गौत्तम, किरण, नीलम, बबीता, पूनम व सुषमा मौजूद रही।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed