फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The doctors were absent from the ophthalmology OPD at the civil hospital.

Jind News: नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग ओपीडी से नदारद रहे चिकित्सक

Tue, 16 Dec 2025 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
The doctors were absent from the ophthalmology OPD at the civil hospital.
15जेएनडी37: नेत्र रोग की ओपीडी में चिकित्सक नहीं बैठने की जानकारी देते हुए मरीज। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। नागरिक अस्पताल में सोमवार को दोपहर नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में चिकित्सक के न मिलने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आरोप है कि नेत्र रोग ओपीडी में चिकित्सक लगभग दो घंटे तक मौजूद नहीं थे। इस कारण मरीजों को बाहर बैठकर इंतजार करना पड़ा।
डॉक्टर का इंतजार करने के बाद मरीजों में नाराजगी देखने को मिली और अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। क्योंकि सुबह से ही आंखों की जांच और इलाज के लिए बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंचे थे। दोपहर तक ओपीडी में चिकित्सक रहे और लगभग 12 बजे नेत्र रोग विशेषज्ञ अपने कक्ष में नहीं मिले।
विज्ञापन


आंख बनवाने के लिए अस्पताल आया था। सभी जरूरी टेस्ट पहले ही पूरे हो चुके हैं। जब वह चिकित्सक के कक्ष में पहुंचा तो वहां कोई नहीं था। लगभग डेढ़ घंटे से इंतजार किया लेकिन चिकित्सक नहीं आए। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मरीजों के लिए बार-बार अस्पताल आना आसान नहीं होता, ऐसे में इस तरह की लापरवाही परेशानी को और बढ़ा देती है। - रलदू, गांगोली
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरी कार्य के चलत आंखों का मेडिकल करवाना था। नेत्र विभाग की ओपीडी में चिकित्सक ही मौजूद नहीं थे और वहां कोई ऐसा भी नहीं था जो यह बता सके कि डॉक्टर कहां गए हैं और कब तक आएंगे। इसके चलते परेशानी हुई। कई मरीज इंतजार करने के बाद बिना जांच करवाए लौट गए। - जयभगवान, सेक्टर-7

आंखों की जांच करवाने के लिए अस्पताल आया था। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी चिकित्सक नहीं मिले। वह लगातार अस्पताल में इधर-उधर चक्कर काट रहे हैं, लेकिन किसी भी कर्मचारी से चिकित्सक के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है। यहां प्रबंधन की जिम्मेदारी कहीं नहीं दिखाई दे रही है। - मनजीत, उचाना

आज अस्पताल में नेत्र के दोनों चिकित्सकों ने ओपीडी की है। हो सकता है कि किसी एमरजेंसी के चलते ओटी में चिकित्सक गए हों। चिकित्सक के सीट पर न होने की कोई शिकायत मेरे पास नहीं आई है। अगर चिकित्सक नेत्र रोग की ओपीडी में नहीं बैठे तो उनसे इस बारे में जानकारी ली जाएगी। - डॉ. सुमन कोहली, सीएमओ, नागरिक अस्पताल, जींद।


15जेएनडी37: नेत्र रोग की ओपीडी में चिकित्सक नहीं बैठने की जानकारी देते हुए मरीज। संवाद

15जेएनडी37: नेत्र रोग की ओपीडी में चिकित्सक नहीं बैठने की जानकारी देते हुए मरीज। संवाद

15जेएनडी37: नेत्र रोग की ओपीडी में चिकित्सक नहीं बैठने की जानकारी देते हुए मरीज। संवाद

15जेएनडी37: नेत्र रोग की ओपीडी में चिकित्सक नहीं बैठने की जानकारी देते हुए मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed