{"_id":"69654dcc9055b73b74069089","slug":"the-doctor-has-been-accused-of-irregularities-in-issuing-disability-certificates-an-investigation-report-has-been-requested-jind-news-c-199-1-sroh1009-146894-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चिकित्सक पर दिव्यांगता प्रमाण पत्र में अनियमितता का आरोप, जांच रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चिकित्सक पर दिव्यांगता प्रमाण पत्र में अनियमितता का आरोप, जांच रिपोर्ट तलब
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने में अनियमितता का मामला सामने आया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शारीरिक दिव्यांगता का मूल्यांकन 70 प्रतिशत होने के बावजूद 60 प्रतिशत दर्शाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने जांच रिपोर्ट तलब की है।
अलेवा निवासी ईश्वर ने सीएमओ को दी शिकायत में बताया था कि उनका पहले दिव्यांगता का प्रमाण पत्र 70 प्रतिशत था लेकिन चिकित्सकों ने दोबारा जांच में इसको 60 प्रतिशत दिखाया। इसको लेकर मिली शिकायत पर सीएमओ ने जांच के लिए तीन सदसीय कमेटी का गठन किया है। अब कमेटी मामले की जांच करके रिपोर्ट सौपेंगी।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि जानबूझकर दिव्यांगता प्रतिशत कम दर्शाया गया जिससे उन्हें मिलने वाली सुविधाओं पर असर पड़ा। इसमें संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मामले की जांच कर दो दिन के भीतर रिपोर्ट कार्यालय में भिजवाई जाएं ताकि आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
विज्ञापन
वर्जन
चिकित्सक पर जानबूझकर दिव्यांगता प्रमाण पत्र में दिव्यांगता कम दिखाने की शिकायत मिली थी। इसको लेकर कमेटी का गठन किया है। अब कमेटी दोबारा से शिकायतकर्ता की जांच करेगी। इसके बाद इस मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. सुमन कोहली, सीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।