फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The district jumped three places in the results of class 10th.

Jind News: 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जिले ने लगाई तीन पायदान की छलांग

Mon, 13 May 2024 04:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 13 May 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
The district jumped three places in the results of class 10th.
परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने पर खुशी जताते विद्यार्थी। संवाद
जींद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने रविवार को 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस बार जिले के 97.29 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफल रहे। इसी के साथ जिला तीन पायदान छलांग लगाकर पिछले साल के आठवें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। इस बार जिले के 16430 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 15984 विद्यार्थी पास हुए हैं। 353 विद्यार्थी इंप्रूवमेंट ऑफ परफॉमेंस की श्रेणी में आए हुए हैं। इनमें 98.35 प्रतिशत अंक के साथ पंचकूला के विद्यार्थी प्रथम तो रेवाड़ी के 97.60 प्रतिशत के साथ दूसरे, 97.53 प्रतिशत के साथ महेंद्रगढ़ तीसरे, 97.45 प्रतिशत के साथ चरखीदादरी चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन




पिछले साल जिले में 16570 विद्यार्थियों में से 12185 विद्यार्थी पास हुए थे। 1719 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई थी। 2669 विद्यार्थी फेल हुए थे। जिले का ओवरऑल 73.52 प्रतिशत रिजल्ट रहा था। जींद जिला प्रदेश में आठवें स्थान पर था। पिछले साल जिले से 8166 लड़कियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 6341 लड़कियां पास हुई थी, जबकि 794 लड़कियों की कंपार्टमेंट व 1031 फेल हो गई थीं। लड़कियों का 77.65 प्रतिशत रिजल्ट रहा था। वहीं 8404 लड़कों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 5841 लड़के पास हुए थे। 925 लड़कों की कंपार्टमेंट व 1638 फेल हुए थे। लड़कों का 69.50 प्रतिशत रिजल्ट रहा था। शहरी क्षेत्र में 12605 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। 9194 विद्यार्थी पास हुए थे। 1321 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आने के अलावा 2090 विद्यार्थी फेल हुए थे। शहरी स्कूलों का परिणाम 75.36 प्रतिशत रहा था। ग्रामीण क्षेत्र के 3965 विद्यार्थियों में से 2988 विद्यार्थी पास हुए थे। 398 को कंपार्टमेंट व 579 फेल हुए थे। वहीं सरकारी स्कूल में 9632 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। 6360 विद्यार्थी पास हुए थे। 1166 कंपार्टमेंट व 2106 विद्यार्थी फेल हो गए थे। 66.03 प्रतिशत रिजल्ट रहा। निजी स्कूलों में 6938 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 5822 विद्यार्थी पास हुए है। 553 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट व 573 फेल हो गए थे। जिनका परिणाम 83.91 प्रतिशत रहा था। इस वर्ष के परीक्षा परिणाम ने दर्शाया है कि स्कूलों में अध्यापकों व विद्यार्थियों ने पढ़ाई की तरफ विशेष ध्यान दिया। जिसके चलते जिले को प्रदेश में पांचवां स्थान मिला है।
विज्ञापन


दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बहुत अच्छा आया है। प्रदेश में पांचवें स्थान पर जींद है। वह विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य की कामना करते हैं, ताकि यह सभी विद्यार्थी आगामी कक्षा में जाकर अधिक मेहनत करें और जींद का नाम प्रदेश ही नहीं देश में भी रोशन करें।-सुमित्रा देवी जिला शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed