{"_id":"613f92428ebc3e213820f4be","slug":"the-district-became-corona-free-again-a-patient-was-discharged-from-the-civic-hospital-jind-news-rtk623874991","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर से कोरोना मुक्त हुआ जिला, एक मरीज को नागरकि अस्पताल से मिली छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर से कोरोना मुक्त हुआ जिला, एक मरीज को नागरकि अस्पताल से मिली छुट्टी
विज्ञापन
सुप्रीम स्कूल में कोराना जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
- फोटो : Jind
जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जिले में अब कोई भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं बचा है। अंतिम मरीज को सोमवार को जींद के नागरिक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। यह मरीज एक सितंबर को संक्रमित हुआ था।
कोविड प्रभारी डॉ. पालेराम के अनुसार जिला में अब तक 3228327 लोगों की कोरोना जांच हुई है। 21200 लोगों में कोरोना संक्रमण मिला है। कुल 536 लोगों की मौत हो चुकी है और 20664 लोग ठीक हो चुके हैं। 1085 लोगों की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी जिला कई बार कोरोना मुक्त हो चुका है, लेकिन फिर से संक्रमण शुरू हो जाता है। वहीं संभावित तीसरी लहर के बीच जिले में कोरोना संक्रमण समाप्त होने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
अधिक से अधिक सैंपल पर जोर
डॉ. पालेराम के अनुसार स्वास्थ्य फिलहाल अधिक से अिधिक सैंपल लेने व जांच पर जोर दे रहा है। इससे यदि कोई भी संक्रमित मिलता है तो उसका इलाज करने में आसानी रहेगी। उन्होंने लोगों ने आह्वान किया कि वे कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाही नहीं बरतें।
मेगा टीकाकरण अभियान में 28522 लोगों को लगाया टीका, अब बची महज 17 हजार डोज
वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार से मेगा टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। इसमें पहले दिन 20 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया, लेकिन इससे कहीं आगे बढ़ते हुए 28522 लोगों को टीका लगाया गया। मंगलवार के लिए अब महज 17 हजार डोज बची हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने तीन दिन मेगा अभियान चलाने की योजना बनाई है। ऐसे में मंगलवार व बुधवार को भी अभियान चलाया जाना है। मंगलवार को 83 केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह के अनुसार रात को वैक्सीन मिलने की उम्मीद है।