{"_id":"687bfc6edc1faa832802dfb4","slug":"the-dilapidated-roads-of-morkhi-village-have-become-ponds-fear-of-accident-jind-news-c-199-1-sroh1009-138040-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मोरखी गांव की जर्जर सड़कें बनी तालाब, हादसे का भय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मोरखी गांव की जर्जर सड़कें बनी तालाब, हादसे का भय
Sun, 20 Jul 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
19जेएनडी09: टूटी हुई सड़क पर ठहरे गंदे पानी को दिखाते ग्रामीण। ग्रामीण
जींद। मोरखी गांव की पशुघर के सामने टूटी सड़क पर पिछले कई माह से पानी की निकासी नहीं होने से ग्रामीणों के लिए परेशानी बनी हुई है। सड़क टूटकर गड्ढों में बदल गई है। इसके निर्माण की मांग भी ग्रामीण कई बार कर चुके हैं लेकिन समाधान नहीं किया जा रहा। ग्रामीणों ने टूटी सड़क को ठीक करवाने की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ रोष जताया।
पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के कार्यकारी अभियंता को दी शिकायत में कहा कि उनके गांव से भंभेवा की तरफ जाने वाली सड़क बदहाल हो चुकी है। यह सबसे ज्यादा पशु अस्पताल के पास जर्जर हालत में है। ग्रामीण बिजेंद्र सिंह, महासिंह, दीपक, मोहित, सरपंच सरीता, साजिद, शुभम और बलवान ने कहा कि सड़क में काफी गड्ढे हैं। इसमें गंदा पानी भरा रहता है। टूटी सड़क से कई बार वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैंं। ऐसे में विभाग के अधिकारियों से अनुरोध है कि जर्जर सड़क की मरम्मत की जाए और गड्ढों को भरा जाए ताकि वाहन चालक चोटिल होने से बच सकें और ग्रामीणों को कोई परेशानी न हो।
इस सड़क पर पशु अस्पताल है। बीमार पशुओं को दिखाने के लिए जाते समय पशु पालकों को परेशानी होती है। इस समय बारिश का मौसम है। सड़क पर गंदा पानी जमा होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारी होने का डर बना रहता है। प्रशासन को चाहिए कि ग्रामीणों को बेहतर सुविधा दी जाए और इस सड़क का दोबारा से निर्माण किया जाए। छोटे बच्चे और बुजुर्गों के लिए यह बड़ी परेशानी बनी हुई है।