फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The decision will be taken in the rally on the voice of the public: Ch. Birendra Singh

जनता की आवाज पर रैली में लिया जाएगा निर्णय : चौ. बीरेंद्र सिंह

Fri, 29 Sep 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 29 Sep 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
The decision will be taken in the rally on the voice of the public: Ch. Birendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि दो अक्तूबर को जींद के एकलव्य स्टेडियम में होने वाली रैली पूरी तरह से गैर राजनीतिक है। इसमें लोग अपनी आवाज सुनाएंगे। उनकी आवाज के आधार पर ही कोई निर्णय लिया जाएगा। रैली में लोगों की आय बढ़ाने के लिए विशेष रूप से आए वैज्ञानिक नई तकनीक बताएंगे। इसमें हर वर्ग के लोगों की आवाज सुनी जाएगी।
रैली स्थल पर शुक्रवार की शाम पहुंचे बीरेंद्र सिंह ने कहा कि वह न तो राजनीतिक दबाव बनाने के लिए और न ही कोई राजनीतिक खेल के लिए रैली कर रहे हैं। एक साल पहले उनके पास जनता की अलग-अलग समस्याएं आई थीं। इन समस्याओं को रैली में उठाया जाएगा। राजनीतिक लोग इस रैली के कुछ भी मायने निकाल सकते हैं, यह उनकी सोच पर निर्भर करता है। किसान को खेती में, व्यापारी को व्यापार में, मजदूर, कमेरा वर्ग, कर्मचारी सभी वर्गों की अपनी-अपनी समस्याएं हैं। इन लोगों को रैली में मंच दिया जाएगा। लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य एडवोकेट जयभगवान गोयल ने कहा कि यह रैली चौ. बीरेंद्र सिंह के साथियों की ओर से आयोजित की जा रही है। वह उचाना के ही नहीं पूरे देश के नेता हैं। इसलिए लोगों की आवाज उठाने के लिए ही इस रैली को चौ. बीरेंद्र सिंह एक मंच दे रहे हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
35 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था
रैली में बहुत बड़ा पंडाल लगाया जा रहा है। इसमें 35 हजार कुर्सियां लगाई जा रही हैं। 200 लोगों के लिए एक अलग से मंच बनवाया जा रहा है, जिस पर लोग अपनी समस्या रखेंगे। इसके अलावा मुख्य मंच पर अनेक विषयों के विशेषज्ञ बैठेंगे, जो लोगों की समस्याओं का समाधान बताएंगे तथा उनको किस दिशा में और क्या काम करना चाहिए इसका पूरा विवरण देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed