फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The decision to form an academic division was taken at the meeting.

Jind News: बैठक में शैक्षणिक प्रभाग के गठन का लिया निर्णय

Tue, 23 Dec 2025 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The decision to form an academic division was taken at the meeting.
22जेएनडी02: बैठक में मौजूद समिति के सदस्य। स्रोत : संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। सृष्टिकर्ता भगवान वाल्मीकि सेवा समिति की बैठक भिवानी रोड स्थित वाल्मीकि कॉलोनी के समिति कार्यालय में प्रधान विशाल टांक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समिति के सदस्यों ने सामाजिक विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई।
समिति प्रधान विशाल टांक ने सदस्यों को अवगत कराया कि समिति की ओर से समाज के बच्चों एवं युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षा को और अधिक सशक्त बनाने के लिए समिति के अंतर्गत एक शैक्षणिक प्रभाग के गठन का प्रस्ताव रखा गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि “आदि योग वशिष्ठ एजुकेशन सोसाइटी” का गठन किया जाएगा, जो सृष्टिकर्ता भगवान वाल्मीकि सेवा समिति का शैक्षणिक प्रभाग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसायटी के माध्यम से समाज के बच्चों व युवाओं को शिक्षा से संबंधित मार्गदर्शन, सहयोग और प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। बैठक में इस पहल को समाज के शैक्षणिक उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
इस अवसर पर समिति प्रधान विशाल टांक के अलावा अशोक, मुकेश, रघुबीर, राजेश, सुशील, विनोद, राकेश, विशाल, अंकुश, शुभम, प्रवेश, करण, चंदा, गौरव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed