फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The dead body of a young man who went to Kandela at sister's house was found outside his house, family members accused of murder

बहन के घर कंडेला गए युवक का उसी के घर के बाहर पड़ा मिला शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Sat, 28 Aug 2021 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a young man who went to Kandela at sister's house was found outside his house, family members accused of murder
नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने आए विकास के परिजन। संवाद - फोटो : Jind
बख्ताखेड़ा गांव में शुक्रवार सुबह घर के सामने 28 वर्षीय विकास का शव मिला। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को जींद के नागरिक अस्पताल में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बख्ताखेड़ा गांव का 28 वर्षीय विकास गुरुवार को अपनी बहन के घर कंडेला गया हुआ था। शुक्रवार सुबह लगभग तीन बजे परिजनों को घर के सामने उसका शव पड़ा हुआ मिला। विकास को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि विकास की हत्या की गई है। विकास के पैर व कमर में चोट के निशान हैं। विकास वीरवार को घर से यह कहकर निकला था कि वह अपनी बहन के यहां कंडेला गांव में जा रहा है। शुक्रवार अल सुबह विकास घर के सामने पड़ा मिला।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई परिजनों ने आरोप लगाया है कि विकास की हत्या की गई है। विकास की कमर व पैर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और उनकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को विकास अपनी बहन के यहां कंडेला गांव में गया था ऐसा परिजनों ने बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समरजीत, जुलाना थाना प्रभारी।

  विकास का फाइल फोटो

विकास का फाइल फोटो- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed