{"_id":"6952cb6f31d070a1670bd8e4","slug":"the-dc-said-that-the-cm-is-monitoring-the-grievance-redressal-camp-and-negligence-will-not-be-tolerated-jind-news-c-199-1-jnd1010-146153-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: डीसी ने कहा, सीएम कर रहे समाधान शिविर की मॉनिटरिंग, बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: डीसी ने कहा, सीएम कर रहे समाधान शिविर की मॉनिटरिंग, बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही
विज्ञापन
29जेएनडी04: लघु सचिवालय में समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते डीसी मोहम्मद इमरान रजा।
- फोटो : बांग्लादेश सरकार का विरोध करते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में सोमवार को डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायत का समयबद्ध व स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समाधान शिविर की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समाधान शिविर में हकीकत नगर रेलवे रोड, एसबीआई बैंक के समीप निवासी किरण रानी ने पानी के अधिक बिल की शिकायत रखी। डीसी ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले की जांच कर तुरंत बिल ठीक किया जाए।
भिवानी रोड निवासी भूपेंद्र ने बिजली बिल अधिक आने की शिकायत की जिस पर डीसी ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता को गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
राजनगर निवासी बलवान सिंह ने शिकायत दी कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उसकी आंखों का ऑपरेशन करवाया जाए। डीसी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि बलवान सिंह की आंखों का आयुष्मान कार्ड के माध्यम से ऑपरेशन करवाने में सहायता उपलब्ध करवाई जाए।
गांव हथवाला निवासी वीरेंद्र ने बिजली कनेक्शन चालू करवाने की समस्या रखी, जिस पर बिजली विभाग को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। ढाठरथ निवासी जगदीश ने वृद्धावस्था पेंशन बंद होने की शिकायत रखी, जिस पर संबंधित विभाग को स्थायी समाधान के निर्देश दिए गए।
शिवपुरी कॉलोनी निवासी दलबीर ने कॉलोनी की खराब सीवरेज व्यवस्था की समस्या बताई। डीसी ने जन स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र व्यवस्था दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए। सुदकैन खुर्द निवासी स्नेहलता ने फैमिली आईडी में त्रुटि के कारण राशन कार्ड कटने की शिकायत की, जिस पर संबंधित विभाग को पीपीआईडी ठीक करवाने के निर्देश दिए गए।
मौके पर एडीसी प्रदीप कुमार, एसडीएम सत्यवान सिंह मान, डीएमसी सुरेंद्र दून, नगराधीश मोनिका रानी, डीआरओ राजकुमार, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज मौजूद रहे।