फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The DC directed the BLOs to ensure that the name of any eligible voter is not left out.

Jind News: किसी पात्र मतदाता का नाम न छूटे, डीसी ने बीएलओ को को दिए निर्देश

Fri, 19 Jun 2026 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
The DC directed the BLOs to ensure that the name of any eligible voter is not left out.
फोटो 19जेएनडी06-हैबतपुर में बूथ 29 और 30 का निरीक्षण करते हुए डीसी डॉ. वैशाली शर्मा। स्रोत प्रश
जींद। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने शुक्रवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत हैबतपुर के बूथ नंबर 29 और 30 का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की ओर से घर-घर जाकर किए जा रहे गणना प्रपत्र वितरण और मतदाता सत्यापन कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीसी ने निरीक्षण के दौरान विभिन्न मतदाताओं से बातचीत कर यह सुनिश्चित किया कि गणना प्रपत्र सही व्यक्तियों तक पहुंच रहे हैं और मतदाता सूची में शामिल होने योग्य प्रत्येक नागरिक का सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने मतदाताओं से उनके स्थायी निवास, मतदान केंद्र और पूर्व में मतदान करने संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा बीएलओ को निर्देश दिए कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटना नहीं चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि जो भी मतदाता अपना फॉर्म भरकर दे दें, उन्हें निर्धारित समयावधि में जमा करवाया जाए। आमजन से आह्वान किया कि घर-घर पहुंच रहे बीएलओ का सहयोग करें और फॉर्म में मांगी गई सही जानकारी उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे नागरिकों को नियमानुसार आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित किया जाए।
डीसी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाया जा रहा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में शामिल करना तथा अपात्र या दोहरे पंजीकरण जैसी त्रुटियों को दूर करना है।

इसके लिए बीएलओ, सुपरवाइजर और निर्वाचन विभाग की टीमें पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में रहने वाले प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर गणना प्रपत्रों का वितरण और संग्रहण समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए। साथ ही नागरिकों से अपील की कि वे बीएलओ को सही जानकारी उपलब्ध कराकर इस महत्वपूर्ण अभियान में सहयोग करें, ताकि जिले की मतदाता सूची अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed