फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The cycle purchase fair will be held on August 18 and 19.

Jind News: साइकिल खरीद मेला 18 और 19 अगस्त को लगेगा

Tue, 11 Aug 2026 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
The cycle purchase fair will be held on August 18 and 19.
जींद। अनुसूचित जाति के कक्षा छठी में पढ़ने वाले पात्र विद्यार्थियों को साइकिल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 18 अगस्त को जिला स्तर पर दो दिवसीय साइकिल खरीद मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला डीईईओ कार्यालय के पास स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला में लगेगा।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी महेन्द्र सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत कक्षा छठी के ऐसे अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राएं पात्र होंगे, जो दो किलोमीटर या इससे अधिक दूरी से स्कूल में आते हैं। हालांकि, जो विद्यार्थी पहले से विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना का लाभ ले रहे हैं उन्हें इस योजना के तहत साइकिल नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि साइकिल खरीद मेले में जिले के साइकिल विक्रेता, निर्माता, डीलर एवं वितरक अपने-अपने साइकिल मॉडलों को प्रदर्शित करने के लिए स्टॉल लगाएंगे। प्रत्येक स्टॉल पर उपलब्ध साइकिलों के रेट बड़े एवं स्पष्ट अक्षरों में प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा ताकि विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को साइकिल के मॉडल और निर्धारित कीमत की स्पष्ट जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेले में उपलब्ध करवाई जाने वाली 20 इंची साइकिल की कीमत जीएसटी सहित 2800 रुपये तथा 22 इंची साइकिल की कीमत जीएसटी सहित 3000 रुपये निर्धारित की गई है। दोनों साइज की साइकिलें सभी रंगों में उपलब्ध होनी चाहिए।

डीईईओ ने जिले के इच्छुक साइकिल विक्रेताओं, निर्माताओं, डीलरों एवं वितरकों से कहा कि वह 15 अगस्त तक जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जींद के कार्यालय में अधोहस्ताक्षरी से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed