फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The couple was beaten by three people of the village

Jind News: दंपती को गांव के तीन लोगों ने पीटा

Mon, 15 Apr 2024 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 15 Apr 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
The couple was beaten by three people of the village
जींद। बुआना गांव में दंपती के साथ मारपीट करने पर सदर थाना पुलिस ने गांव के ही राजेश, राजेंद्र व मोहित के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बुआना गांव निवासी कमला ने बताया कि 11 अप्रैल की रात को उनके पति पशुबाड़े में पशुओं की देखभाल करने के लिए गए थे। इस दौरान गांव के ही राजेश, राजेंद्र व मोहित ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उनको सूचना दी। जब वह मौके पर पहुंची तो तीनों उसके पति को पीट रहे थे। जब उसने अपने पति को बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed