फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The country has weakened from within during the 12 years of BJP rule.

Jind News: भाजपा के 12 वर्षों के शासनकाल में अंदर से देश हुआ कमजोर

Tue, 16 Jun 2026 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
The country has weakened from within during the 12 years of BJP rule.
फोटो 15जेएनडी23-पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह। स्रोत - फोटो : सांकेतिक
उचाना। कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा के 12 वर्षों के शासनकाल में देश अंदर से कमजोर हुआ है और लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए देश को आजादी की दूसरी लड़ाई लड़नी पड़ सकती है। यहा बात बृजेंद्र सिंह ने सोमवार को राजीव गांधी कॉलेज में पत्रकार वार्ता के दौरान कही
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हाल के घटनाक्रमों में भारतीयों से जुड़े समुद्री जहाजों को निशाना बनाए जाने के बावजूद केंद्र सरकार खुलकर अमेरिका की आलोचना नहीं कर पा रही है। आरोप लगाया कि सरकार वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने और झूठे आंकड़ों के सहारे देश को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है, निवेश घट रहा है और रोजगार व कृषि जैसे क्षेत्रों में जमीनी स्थिति सरकार के दावों से अलग है। एसआईआर प्रक्रिया को लेकर बृजेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को चौकस रहने का प्रशिक्षण दे चुकी है। आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बढ़ा है और आने वाले समय में लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए व्यापक संघर्ष की आवश्यकता पड़ सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में निष्पक्ष चुनावों को लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भाजपा का संतुलन बिगाड़ दिया है। राहुल गांधी के आह्वान पर विपक्ष एकजुट हो रहा है। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए विपक्ष को एक मंच पर आना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed