फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The consecration of the Shiva family at the Lakshmi Narayan Temple in Karsindhu, with chants of Har Har Mahadev resonating.

Jind News: करसिंधु में लक्ष्मी नारायण मंदिर में शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा, हर-हर महादेव के जयकारे गूंजे

Wed, 24 Jun 2026 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
The consecration of the Shiva family at the Lakshmi Narayan Temple in Karsindhu, with chants of Har Har Mahadev resonating.
24जेएनडी05-मंदिर परिसर में हवन में पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत ग्रामीण
उचाना। करसिंधु गांव स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में बुधवार को शिव परिवार की मूर्ति स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन-यज्ञ और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भगवान शिव, माता पार्वती, श्री गणेश और भगवान कार्तिकेय की मूर्तियों की विधि-विधान से स्थापना की गई।
विज्ञापन

मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा और श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर नजर आए। हवन में विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने पूर्णाहुति अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद स्वरूप हलवा-पूरी ग्रहण की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद विधायक अत्री ने कहा कि संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराएं समाज को एकता, सद्भाव और नैतिक मूल्यों का संदेश देती हैं। सरकार धार्मिक एवं सामाजिक विकास कार्यों में निरंतर सहयोग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट के प्रधान सतबीर परासर ने बताया कि शिव परिवार की स्थापना से मंदिर की आध्यात्मिक गरिमा और बढ़ेगी और यह श्रद्धालुओं के लिए एक दिव्य आस्था केंद्र के रूप में विकसित होगा। उन्होंने कहा कि शिव परिवार की आराधना को सुख-शांति, समृद्धि और पारिवारिक सौहार्द का प्रतीक माना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश और कार्तिकेय की संयुक्त पूजा से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और मंगलकारी फल की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर एडीसी प्रदीप कौशिक, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष राजबाला, एसडीएम रमित यादव, बीडीपीओ शमशेर नैन, शिक्षाविद रामचंद्र अत्री सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

24जेएनडी05-मंदिर परिसर में हवन में पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत ग्रामीण

24जेएनडी05-मंदिर परिसर में हवन में पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed