{"_id":"6782d5b5bb675e1dbc00dda7","slug":"the-condition-of-the-streets-is-deteriorating-after-the-laying-of-drinking-water-pipeline-jind-news-c-199-1-jnd1001-128284-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पीने के पानी की पाइप लाइन बिछने के बाद बिगड़ रही गलियों की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पीने के पानी की पाइप लाइन बिछने के बाद बिगड़ रही गलियों की सूरत
विज्ञापन
11जेएनडी16: कन्या महाविद्यालय के पास उबड़ खाबड़ गली। संवाद
- फोटो : जिला जेल चौराहे पर कालिंद्री एक्सप्रेस के इंजन से सांड टकराने के बाद लगे जाम के पास खड़े अन्ना गोवंश।
उचाना। नपा एरिया के वार्डों में जो पीने के पानी के लिए पाइपलाइन बिछाई जा रही है, उससे गलियों का सूरत बिगड़ रही है। लाइन बिछाने के बाद जो गली उबड़-खाबड़ हो गई है उसको ठीक नहीं करने से वार्ड के लोगों के साथ-साथ वाहन चालकों, राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवागमन के दौरान चोटिल होने का खतरा बना हुआ है।
शहर के रेलवे रोड स्थित महिला कॉलेज के साथ लगती गली में भी पाइप लाइन बिछाने के बाद सुध नहीं ली गई है। देवी प्रसन्न, संदीप धीमान, प्रदीप धीमान ने कहा कि पीने के पानी की पाइप लाइन बिछाने के बाद जो गली उबड़-खाबड़ हो गई थी, उसको ठीक नहीं किया गया है। यहां से आना-जाना दूभर हो रहा है। इसको लेकर शिकायत करने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आने-जाने वाले के गिरने से चोटिल होने का डर बना हुआ है। उचाना कलां के वार्ड नंबर 10 निवासी अनिल, सत्ता, सतीश जोगी, कर्मबीर, संदीप ने कहा कि कई दिन पहले पीने के पानी की पाइप लाइन बिछाने को लेकर पेवर ब्लॉक उखाड़े गए थे। लाइन बिछाए कई दिन हो गए है लेकिन अब तक पेवर ब्लॉक नहीं लगाए गए है। आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहगीर, वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
वर्जन
पाइप लाइन बिछाने का काम कई वार्डों में चल रहा है। जो मलबा होता है वह साथ-साथ उठाया जाता है। पाइप लाइन बिछाने के पेवर ब्लॉक लगा कर गली को ठीक किया जा रहा है। जहां पेवर ब्लॉक नहीं लगे है वहां भी लगावा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
-पुनीत साहू, जेई जनस्वास्थ्य विभाग उचाना

केले के रेशे से उत्पाद तैयार करतीं खुशबू प्रेरणा समूह की महिलाएं। स्रोत समूह- फोटो : जिला जेल चौराहे पर कालिंद्री एक्सप्रेस के इंजन से सांड टकराने के बाद लगे जाम के पास खड़े अन्ना गोवंश।