फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The condition of the state is serious, people want change: Dr. Sushil Gupta

प्रदेश की हालत गंभीर, बदलाव चाहती है जनता : डॉ. सुशील गुप्ता

Mon, 25 Dec 2023 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 25 Dec 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
The condition of the state is serious, people want change: Dr. Sushil Gupta
24जेएनडी23: पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता।
जींद। राज्यसभा सदस्य डॉ. सुशील गुप्ता ने रविवार को बदलाव यात्रा के समापन पर पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा से हर वर्ग दुखी है। पढ़ा-लिखा युवा नशे के साथ डिप्रेशन में जा रहा है। उद्योगपति पलायन कर रहे हैं। नई भर्ती नहीं हो रही है। पेपर लीक हो रहे हैं। भ्रष्टाचार का बोलबाला है और प्रदेश के हालात गंभीर हो चुके हैं। भाजपा ने गारंटी शब्द केजरीवाल का चुराया है। भाजपा केवल सपने बेचती है। हर आदमी अब बदलाव चाहता है और विकल्प के तौर आम आदमी पार्टी को देख रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा विकास को छोड़ लूट, बलात्कार, मर्डर, फिरौती, बेरोजगारी में अव्वल हो चुका है। जिसके पीछे भाजपा सरकार की खराब नीतियां रही हैं। उद्योग प्रदेश से पलायन कर रहे हैं। युवा बेरोजगारी के कारण नशे तथा डिप्रेशन में जा रहा है। अपराध की दुनिया में प्रदेश का नाम है। शिक्षा को लेकर हाईकोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई थी। 70 हजार शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। प्रदेश में दो लाख से ज्यादा पद खाली हैं। अनपढ़ मंत्री हैं। अस्पतालों में मशीन तथा दवाई नहीं है। नर्स से लेकर डाक्टर तक हड़ताल पर हैं। देश की शान पहलवान रो रहे हैं। सीएम मनोहर लाल ने राजस्थान में कहा कि उनकी सरकार आने पर 450 रुपये में गैस सिलिंडर दिया जाएगा। 2700 रुपये क्विंटल के भाव से गेहंू खरीदा जाएगा। अब वह बताएं कि हरियाणा में कितने का सिलिंडर दिया जा रहा है। किस भाव गेहूं खरीदी जा रही है। अब केजरीवाल के शब्द गारंटी को चुरा कर लोगों के बीच भाजपा पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि केवल पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ही एमएसपी, फ्र ी बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा की गारंटी दे सकते हैं। जिन्होंने दिल्ली तथा पंजाब में कर दिखाया है। इस अवसर पर महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन, निशा देशवाल, सुभाष कौशिक, जितेंद्र कुंडू मौजूद रहे।
विज्ञापन


बाक्स

छेड़छाड़ के आरोपी प्राचार्य को कांग्रेस ने भर्ती किया, जजपा भाजपा ने काले पर्दे लगवाएं

उचाना स्कूल मामले में उन्होंने कहा कि आरोपी प्राचार्य को कांग्रेस ने भर्ती किया। भाजपा तथा जजपा ने उसके कार्यालय में पर्दे तथा काले शीशे लगवाने के सिवाय कुछ नहीं किया। किसानों का शोषण किया जा रहा है। पीएम ने किसानों की आय दोगुणा करने की बात कही थी। आज किसान पर कर्ज डबल हो गया है। उन्होंने कहा कि दस हजार युवाओं को रोजगार देने की बजाय उन्हें युद्ध में इजरायल भेज दिया। भाजपा झूठे सपने दिखाती है ओर उन्हें बेचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसदों को सस्पेंड करना घातक निर्णय

कुछ दिन पहले सांसद चूक मामले में जवाब देने की बजाय 146 सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया, जोकि लोकतंत्र के लिए घातक है। एसवाईएल के मामले में कहा कि हरियाणा को पानी मिलना चाहिए। यह कार्य पीएम का है। उन्होंने उपराष्ट्रपति की मिमिक्री के मामले में कहा कि जब किसान दिल्ली में डेरा डाले बैठे जान गंवा रहे थे, पहलवान बेटियां धरने पर बैठी आंसू बहा थी। उस दौरान भाजपा कहां पर थी। उस समय भाजपा को जाटों की याद नहीं आई। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। लोग बदलाव चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed