फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The condition of the civil hospital will improve, 37 new doctors were found

Jind News: नागरिक अस्पताल के सुधरेंगे हालात, 37 नए चिकित्सक मिले

Sat, 29 Mar 2025 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
The condition of the civil hospital will improve, 37 new doctors were found
29जेएनडी36: नागरिक अस्पताल के भवन का फोटो जहां पर चिकित्सकों की नियु​क्ति हुई है। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की कमी का अप्रैल माह से दूर हो जाएगी। अस्पताल में ओपीडी प्रतिदिन 1500 के आसपास थी, लेकिन चिकित्सकों की संख्या मात्र 23 ही थी। इसमें से भी कुछ छुट्टी पर रहने के कारण मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिला पाता था। कई चिकित्सकों के कमरों के बाहर लंबी लाइनों में घंटों तक इंतजार करना पड़ता था। अब इस परेशानी से जल्द छुटकारा मिलेगा।
नागरिक अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में अब इजाफा होने जा रहा है। नई भर्ती से जींद स्वास्थ्य विभाग को कुल 37 चिकित्सक मिले हैं। इन 37 चिकित्सकों में से सबसे अधिक जींद अस्पताल को 21 चिकित्सक मिले हैं जबकि सफीदों अस्पताल को छह, नरवाना अस्पताल को पांच, उचाना अस्पताल को चार तथा एक चिकित्सक को जुलाना में ज्वायनिंग मिली है। इन सभी चिकित्सकों के पदभार संभालने से स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी।
विज्ञापन

बाक्स

नागरिक अस्पताल की बात की जाए तो यहां चिकित्सकों की कुल 55 पद हैं, लेकिन 23 चिकित्सक ही काम कर रहे हैं। जबकि 32 पद खाली थी। इसी तरह नरवाना नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की 42 पद हैं लेकिन पांच चिकित्सक ही काम कर रहे थे और 37 चिकित्सकों के पद खाली रहे। इसी तरह सफीदों नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के 11 पद हैं और केवल दो चिकित्सक ही काम कर रहे हैं, जबकि नौ पद खाली रहे। उचाना नागरिक अस्पताल में भी चिकित्सकों के 11 पद हैं लेकिन दो चिकित्सक ही काम संभाले हुए थे। यहां भी नौ पद खाली रहे। ऐसे में जींद जिला को 37 चिकित्सक मिलने से विभाग को काफी राहत मिलेगी। इन चिकित्सकों को रिक्त पदों के आधार पर ज्वायन करवाया गया है। जींद अस्पताल की बात की जाए तो ओपीडी 1500 से 1800 के बीच होती है। ऐसे में उम्मीद है कि चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे जींद को नए चिकित्सक उपलब्ध होने से स्वास्थ्य सेवाएं बेहतरीन होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
डिप्टी सिविल सर्जन के पद भी खाली
नागरिक अस्पताल में डिप्टी सिविल सर्जन के आठ पद हैं, लेकिन एक ही डिप्टी सिविल सर्जन मौजूद है। सात सिविल सर्जन के पद रिक्त हैं। इसी तरह डिप्टी सिविल सर्जन डेंटल का एक पद है, जोकि मौजूद है। वहीं एसएमओ की बात की जाए तो जींद अस्पताल में पांच पद हैं। इनमें से चार पर एसएमओ कार्यरत हैं जबकि एक पद रिक्त है। इसी तरह नरवाना में तीन पद हैं। एक भरा हुआ है और दो पद रिक्त हैं। सफीदों में एक ही एसएमओ चाहिए और वह भरा हुआ है। उचाना अस्पताल में में भी दो एसएमओ चाहिए वह भी भरे हुए हैं। इसी तरह एमएस के जींद अस्पताल में दो पद हैं। इनमें से एक पद पर एमएस कार्यरत है, जबकि एक पद रिक्त है।
बाक्स
सीएचसी लेकर पीएचसी तक रिक्त हैं चिकित्सकों के पद
जिले में सीएचसी से लेकर पीएचसी तक चिकित्सकों के पद रिक्त हैं। अब विभाग को 37 चिकित्सक नए मिले हैं। इनसे सीएचसी, पीएचसी स्तर पर काम लिया जाएगा। इससे ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं भी बढेंगी और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

बाक्स
विशेषज्ञों व चिकित्सकों की कमी के बावजूद भी जितनी सुविधाएं उपलब्ध थी, उनके माध्यम से चिकित्सक अस्पताल में उपचार की बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास कर रहे थे। अब 37 चिकित्सक जिला को मिले हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाएं बेहतरीन होंगी।

-- डॉ. राजेश भोला डिप्टी एमएस नागरिक अस्पताल जींद।
फोटो कैप्शन
29जेएनडी36: नागरिक अस्पताल के भवन का फोटो जहां पर चिकित्सकों की नियुक्ति हुई है। फाइल फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed