फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The community hall under construction is shedding tears over its poor condition.

Jind News: बदहाली पर आंसू बहा रहा निर्माणाधीन कम्युनिटी हॉल

Sun, 15 Dec 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 15 Dec 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
The community hall under construction is shedding tears over its poor condition.
15जेएनडी19: अढ़ाई करोड़ की लागत लगने के बाद भी अपूर्ण अवस्था में पड़ा कम्यूनिटी हॉल। संवाद
सफीदों। महाराजा शूरसैनी धर्मशाला के ठीक सामने नगरपालिका की तरफ से निर्माणाधीन कम्युनिटी हॉल अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। पालिका ने इस कम्युनिटी हॉल का ढांचा तो खड़ा कर दिया, लेकिन उसके आगे का कार्य करवाना भूल गई।
विज्ञापन

इस कम्युनिटी हॉल के बनाने में करीब 2.50 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। इसका निर्माण इसलिए करवाया गया था ताकि आम लोग अपने पारिवारिक, धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन इसमें कर सकें।
विज्ञापन

इस हॉल का निर्माण कार्य कई वर्षों से चल चल रहा है, मगर इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। कम्युनिटी हॉल में लोगों की सुविधा के लिए बड़े-बड़े हॉल, कमरों, लॉन का निर्माण करवाया गया है, लेकिन पूरी तरह से निर्माण नहीं होने से यह बेकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका की बेरुखी का परिणाम है कि कम्युनिटी हॉल के अंदर व बाहर जहां पर देखो चारों ओर गंदगी का आलम है। हॉल के चारों ओर झाड़ियां उग आई हैं। भयंकर बदबू फैली हुई है। इसके अलावा लोगों ने इसके आसपास अवैध कब्जे भी करने शुरू कर दिए है। वहीं लोगों ने यहां पर गोबर के उपले बनाकर उनके बिटौड़े स्थापित कर दिए है और यहां पर लोग खुले में शौच भी जा रहे हैं। लोगों ने शासन व प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस कम्युनिटी हॉल का निर्माण शीघ्रता से पूरा करवाए ताकि यह इमारत लोगों के सामाजिक, धार्मिक व पारिवारिक समारोह की शान बन सके।

15जेएनडी19: अढ़ाई करोड़ की लागत लगने के बाद भी अपूर्ण अवस्था में पड़ा कम्यूनिटी हॉल। संवाद

15जेएनडी19: अढ़ाई करोड़ की लागत लगने के बाद भी अपूर्ण अवस्था में पड़ा कम्यूनिटी हॉल। संवाद

15जेएनडी19: अढ़ाई करोड़ की लागत लगने के बाद भी अपूर्ण अवस्था में पड़ा कम्यूनिटी हॉल। संवाद

15जेएनडी19: अढ़ाई करोड़ की लागत लगने के बाद भी अपूर्ण अवस्था में पड़ा कम्यूनिटी हॉल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed