{"_id":"6751ed62f66e993d6108a8e8","slug":"the-committee-will-act-as-a-link-between-the-department-and-the-villagers-randhir-jind-news-c-199-1-jnd1001-126710-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग और ग्रामीणों के बीच कड़ी का काम करेगी कमेटी : रणधीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग और ग्रामीणों के बीच कड़ी का काम करेगी कमेटी : रणधीर
Thu, 05 Dec 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
05जेएनडी28: जल चौपाल को संबोधित करते हुए वक्ता। स्रोत विभाग
जींद। जनस्वास्थ्य विभाग ने गांव रामगढ़ में जल चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
उन्होंने कहा कि ग्राम जल एवं सीवरेज समिति जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व ग्रामीणों के बीच कड़ी का काम करेगी। आने वाले समय में इस कमेटी को ज्यादा मजबूत बनाया जाएगा, ताकि पेयजल आपूर्ति व रखरखाव का कार्य सही तरह से हो सके। समिति सदस्यों को विभाग और गांव के बीच में एक कड़ी का काम करना है।
उन्होंने कहा कि कमेटी को विभाग के कार्यों को धरातल पर अमल में लाने के लिए विभाग की मदद करनी है। इस अवसर पर खंड समन्वयक दिनेश मलिक ने गांव रामगढ़ में, सुरेंद्र नरवाल ने फरैण कलां व बलवान सिंह आर्य ने मलार में जल चौपाल व कमेटी को संबोधित किया। ग्रामीण जल एवं सीवरेज समिति के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम में समिति के सदस्यों को जल संरक्षण में उनकी तरफ से किए जाने वाले कार्यों के प्रति अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर जागरूक किया। समिति के सदस्यों को बताया गया कि उन्होंने खुद को एक सामाजिक कार्यकर्ता मानकर प्रत्येक व्यक्ति को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। खंड समन्वयक ने पेयजल जांच के लिए फील्ड टेस्टिंग किट बांटी गई और उसके बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही विभाग के टोल फ्री नंबर 18001805678 के बारे में बताया, ताकि पेयजल से संबंधित समस्या के समाधान के लिए विभाग के चक्कर न लगाने पड़े। जल चौपाल के बाद टीम ने घर-घर जाकर पेयजल आपूर्ति की जांच की और खुले नलों पर टेप लगाने के लिए लोगो को जागरूक किया गया।