फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The cold winds have disrupted daily life, and people are taking refuge by gathering around bonfires.

Jind News: सर्द हवा से जनजीवन बेहाल, लोग अलाव का ले रहे सहारा

Tue, 23 Dec 2025 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The cold winds have disrupted daily life, and people are taking refuge by gathering around bonfires.
22जेएनडी22: जींद सफीदों मार्ग पर सुबह नौ बजे छाई धुंध से गुजरते वाहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिले में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सर्द हवा से जनजीवन बेहाल है। सुबह कोहरे व धुंध के कारण आमजन को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ा रहा है।
गांवों से लेकर शहर तक लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं। खासतौर पर सुबह और देर रात के समय सर्दी का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से जिले में सुबह के समय कोहरे व धुंध के कारण दृश्यता कम होने से सड़कों पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंडी हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है। ठंड बढ़ने से अस्पतालों में खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। इस बार ठंड का असर कुछ हद तक बीते वर्ष की तरह ही महसूस किया जा रहा है। पिछले साल भी इन्हीं दिनों में शीत लहर का दौर शुरू हो गया था और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया था।
मौसम के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष ठंड की शुरुआत जल्दी हुई है। बीते वर्ष दिसंबर में इसी समय न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था जबकि अधिकतम तापमान भी 21 डिग्री के बीच बना हुआ था।
पशुओं को ठंडी हवाओं से बचाने के लिए उचित इंतजाम करें
ठंड को देखते हुए पशुपालन विभाग ने भी पशुओं को बचाने के लिए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने पशुपालकों से अपील की है कि वह अपने पशुओं को ठंडी हवाओं से बचाने के लिए उचित इंतजाम करें। पशुशालाओं को ढककर रखें और उन्हें पर्याप्त चारा व गुनगुना पानी दें। ठंड के कारण पशुओं में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए समय पर टीकाकरण और देखभाल जरूरी है।

धुंध के कारण ट्रेन हो रहीं लेट
धुंध के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। सोमवार को पातालकोट एक्सप्रेस सुबह छह बजे की जगह छह बजकर 42 मिनट पर जींद पहुंची। फिरोजपुर कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह नौ बजे की जगह दोपहर बाद तीन बजकर 39 मिनट पर पहुंची। वहीं, फरक्का एक्सप्रेस सुबह नौ बजकर 18 मिनट की जगह नौ बजकर 53 मिनट पर पहुंची। दिल्ली-बठिंडा सुपरफास्ट, श्री गंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस, दिल्ली-जाखल पैसेंजर, दिल्ली-कुरुक्षेत्र डीएमयू , श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस देरी से पहुंची। गंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 11 बजे की जगह दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर जींद पहुंची। कुुरुक्षेत्र-जींद पैसेंजर ट्रेन दोपहर 12 बजकर 10 मिनट की जगह दोपहर एक बजकर 32 मिनट पर जींद पहुंची। हिसार-जींद पैसेंजर ट्रेन दोपहर एक बजे की जगह दो बजकर 51 मिनट पर जींद पहुंची।


रैन बसेरों में सुविधाएं बढ़ाई जाए

ठंड बढ़ने के साथ रैन बसेरों की स्थिति को लेकर भी प्रशासन सतर्क हुआ है। जिला प्रशासन ने रैन बसेरों में सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए हैं ताकि खुले में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को सर्द रातों में राहत मिल सके। रैन बसेरों में कंबल, गद्दे और गर्म पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शहर में तीन जगह रैन बसेरे शुरू किए गए हैं।

वर्जन
जिला प्रशासन ने भी आमजन को ठंड से बचाव के लिए जागरूक किया है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे गर्म कपड़े पहनें, सुबह-शाम अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और अलाव जलाते समय सावधानी बरतें, ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो। प्रशासन ने खासकर बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाने पर जोर दिया है। - मोहम्मद इमरान रजा डीसी जींद।

22जेएनडी22: जींद सफीदों मार्ग पर सुबह नौ बजे छाई धुंध से गुजरते वाहन। संवाद

22जेएनडी22: जींद सफीदों मार्ग पर सुबह नौ बजे छाई धुंध से गुजरते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article