फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The city is in a bad shape due to the strike of sanitation workers.

Jind News: सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर बदहाल

Wed, 13 May 2026 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
The city is in a bad shape due to the strike of sanitation workers.
12जेएनडी12: सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण बागवानी कार्यालय के सामने मुख्य सड़क पर लगा गंदगी क
जींद। सफाई कर्मियों की एक मई से चल रही हड़ताल अब शहरवासियों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। शहर के विभिन्न इलाकों में कूड़े के ढेर बढ़ने के साथ-साथ सीवर और नालों की सफाई भी प्रभावित हो रही है। मंगलवार को सफीदों गेट क्षेत्र में सीवर लाइन बंद होने से नाले का गंदा पानी सड़क पर फैल गया। इससे राहगीरों और दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में कूड़ा उठान के इंतजाम लगभग ठप पड़ चुके हैं। नगर परिषद और प्रशासन की ओर से निजी स्तर पर कूड़ा उठाने के प्रयास किए गए, लेकिन सफाई कर्मियों के विरोध और सीमित संसाधनों के कारण कोई व्यवस्था सफल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शहर में करीब 1350 टन कूड़ा जमा हो चुका है। पहले जहां शहर में करीब 25 कूड़ा प्वाइंट थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 100 के पार पहुंच चुकी है। बाजारों, चौक-चौराहों और गलियों में दुकानों के बाहर कचरे के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़ा नहीं उठने से शहरवासी अपने स्तर पर निपटान कर रहे हैं। कई जगहों पर लोगों आग कूड़े में आग लगाने से वातावरण में धुआं फैल रहा है और आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
बाक्स
सफाई कर्मियों की हड़ताल को अब राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है। इंडियन नेशनल लोकदल के जिला प्रधान बिजेंद्र रेढू ने नगर परिषद कार्यालय में चल रहे धरने पर पहुंचकर सफाई कर्मियों को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों की मांगें जायज हैं और सरकार को जल्द समाधान निकालना चाहिए।
बाक्स
लंबे समय तक यही हालात रहे तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान निकालकर सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। शहर में लोगों को मुंह पर ढककर गुजरना पड़ रहा है। इसके कारण डेंगू व मलेरिया की बीमारी बढ़ने का भी डर बना हुआ है।
---राजकुमार गोयल, समाजसेवी
बाक्स
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में कूड़े का संकट गहराया है। जहां लोग कूड़े को जला रहे हैं। उनको भी निर्देश दिए जाएंगे, कूड़ा जलाने से उठने वाले धुंए से भी शहरवासियों की परेशानी बढ़ रही है। जहां पर कूड़ा जलाने की सूचना मिली वहां पर आग को बुझवाया गया है।

--ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद जींद

12जेएनडी12: सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण बागवानी कार्यालय के सामने मुख्य सड़क पर लगा गंदगी क

12जेएनडी12: सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण बागवानी कार्यालय के सामने मुख्य सड़क पर लगा गंदगी क

12जेएनडी12: सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण बागवानी कार्यालय के सामने मुख्य सड़क पर लगा गंदगी क

12जेएनडी12: सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण बागवानी कार्यालय के सामने मुख्य सड़क पर लगा गंदगी क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed