{"_id":"62cc6b83b6479019fe70f850","slug":"the-city-government-took-charge-jind-news-rtk652052997","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की सरकार ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की सरकार ने संभाला कार्यभार
विज्ञापन
नगर परिषद जींद कार्यालय में अपना कार्यभार संभालती डॉ. अनुराधा सैनी। संवाद।
- फोटो : Jind
जींद। जींद, नरवाना व सफीदों की सरकार ने सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। तीनों चेयरपर्सन व सभी 70 पार्षदों को स्थानीय एसडीएम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद तीनों चेयरपर्सन ने अपने-अपने कार्यालय में जाकर कार्यभार संभाला। जींद के डीआरडीए र्हाल में जींद नगर परिषद की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी व शहर के सभी 31 वार्डों से चुने गए पार्षदों को रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम मेजर गायत्री अहलावत द्वारा पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इसी तरह नरवाना में सिरसा लोकसभा की सांसद सुनीता दुग्गल तथा नरवाना के विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा व सफीदों में रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सत्यवान मान ने प्रधानों व पार्षदों को शपथ दिलाई। जींद, नरवाना व सफीदों में तीन महिला प्रधानों सहित 70 पार्षदों ने शपथ ली।
जींद में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक व विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा मौजूद रहे। सांसद रमेश चंद्र कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा नारी शक्ति का सम्मान किया है। आज भी जींद नगर परिषद की बागडोर महिला को देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा के विधायक डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा, जिला प्रधान राजू मोर व भाजपा में विश्वास रखने वाले शहर के तमाम लोगों की मेहनत का फल मिला है। विधायक डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा ने कहा कि किसी कारणवश जो भी निर्माणाधीन व अधूरे विकास कार्य चल रहे हैं या अधूरे पड़े हैं, वह अब जल्द पूरे करवाए जाएंगे। शहर में करोड़ों रुपये की लागत से सड़कों व गलियों का निर्माण कार्य करवाया जाएगा।
शहर का विकास करवाना ही एकमात्र लक्ष्य : डॉ. अनुराधा सैनी
शपथ ग्रहण समारोह पश्चात नगरपरिषद की चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी ने नगर परिषद में कार्यभार संभालते हुए कहा कि जींद शहर की तमाम विकास योजनाओं एवं अधूरे पड़े कार्यों को करवाने की हमारी प्राथमिकता होगी। इस कार्य के लिए शहर के सभी वार्ड पार्षदों का सहयोग लेकर जिला प्रशासन से मिलकर कार्य करवाए जाएंगे। इस अवसर पर नवनिर्वाचित सभी पार्षदों ने कहा कि वह पूरी मेहनत व लगन से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे तथा शहर की मुख्य समस्याओं को निपटाने के लिये प्रशासन का पूरा सहयोग करेेंगे। इस मौके पर उनके ससुर डॉ. राज सैनी, पूर्व जिला प्रधान अमरपाल राणा, ओपी पहल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सफीदों में चेयरपर्सन अनीता रानी ने 17 पार्षदों के साथ ली शपथ
सफीदों नगरपालिका के नवनिर्वाचित चेयरपर्सन व पार्षदों को पद व गोपनीयता की शपथ का कार्यक्रम नगरपालिका प्रांगण में किया गया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सफीदों के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सत्यवान मान ने नवनिर्वाचित चेयरपर्सन अनीता रानी समेत 17 पार्षदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इस मौके पर विशेष रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष राजू मोर, पूर्व विधायक जसबीर देशवाल, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, भाजपा प्रदेश सहप्रवक्ता कर्मवीर सैनी, गोसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग, विजय सैनी भी मौजूद रहे।
नरवाना में चेयरपर्सन मुकेश रानी ने 22 पार्षद के साथ ली शपथ
नरवाना नगर परिषद की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन मुकेश रानी मिर्धा ने सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। नगर परिषद कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम नीरज आईएएस ने मुकेश रानी मिर्धा को प्रधान पद तथा परिषद के अन्य सभी 23 सदस्यों को नगर पार्षद पद की शपथ दिलाई। समारोह में सिरसा लोकसभा की सांसद सुनीता दुग्गल तथा नरवाना के विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मौजूद रहे। सांसद सुनीता दुग्गल ने नवनिर्वाचित चेयरपर्सन व पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि आपसी तालमेल व सामंजस्य के साथ नरवाना के विकास को नई गति दें। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की मंशा सभी शहरों को मॉडल स्वरूप देने की है। इसमें निर्वाचित प्रधान एवं नगर पार्षदों के सहयोग की बराबर अपेक्षा है